फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   East Champaran: teacher was stabbed to death in dispute over brandishing stick on eve of Mahabiri Jhanda

Crime: महाबीरी झंडा की पूर्व रात्रि लाठी भांजने के विवाद में एक शिक्षक की चाकू मारकर हत्या, दो लोग गिरफ्तार

Fri, 09 Aug 2024 01:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 09 Aug 2024 01:52 PM IST
सार

East Champaran News: थाना अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और अन्य शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया है।

विज्ञापन
East Champaran: teacher was stabbed to death in dispute over brandishing stick on eve of Mahabiri Jhanda
अस्पताल में इलाजरत दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थानाक्षेत्र में महावीरी झंडा के पहले ही लाठी भांजने के विवाद में एक शिक्षक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना गुरुवार रात को बंजरिया थाना क्षेत्र के अजगरी मठ वार्ड-5 में घटी। यहां लाठी भांजने को लेकर विवाद शुरू हुआ और घटना चाकूबाजी तक की गई। इसमें राजकुवर राम की मौत चाकू लगने से हो गई है। राजकुवर राम सरकारी शिक्षक थे।

विज्ञापन

 
बंजरिया पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, थाना अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और वहां उत्पन्न तनाव को तत्काल समाप्त कराया। साथ ही त्वरित कार्रवाई कर घटना में शामिल दो लोगों को छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र सिंह और राजीव कुमार भी इस घटना में घायल हुए हैं। पुलिस अभिरक्षा में दोनों का इलाज सदर अस्पताल मोतिहारी में किया जा रहा है।
विज्ञापन


घटना को लेकर एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि गुरुवार की अर्धरात्रि के समय की यह घटना है। वहीं, थाना अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि दोनों के बीच पहले से भी विवाद चलने की सूचना मिल रही है, जिसकी जांच की जा रही है। उक्त विवाद के कारण लाठी भजने का बहाना बनाकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में घायल अवस्था में गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों ने बताया कि रामकुवर राम झरकी की रात्रि एक बांस का खंभा लेकर भांजने लगा। इससे अन्य लोगों को परेशानी हो रही थी। इसके बांस भांजने के दौरान वह अनियंत्रित भी हो रहा था और कई लोगों को इससे चोट भी लगी थी। जब उक्त व्यक्ति को इन लोगों ने मना किया तभी वह नहीं माना और इसके बांस के खंभे की चोट से इन लोगों का सिर फट गया। इसके बाद मामला बढ़ गया और यह घटना घटित हुई। वैसे इस घटना के पीछे पूर्व की दुश्मनी भी बताई जाती है और मुख्य कारण यही है।


थाना अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और अन्य शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed