फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Dowry News: Newly married woman's body found in suspicious circumstances in Muzaffarpur, husband absconding

Dowry: मुजफ्फरपुर में संदिग्ध परिस्थिति में मिला नव विवाहिता का शव, पति सहित सभी लोग फरार; सामने आई यह सच्चाई

Fri, 23 Aug 2024 02:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 23 Aug 2024 02:18 PM IST
सार

Muzaffarpur News: साहेबगंज थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर हरेंद्र कुमार ने बताया कि एक नव विवाहिता का कमरे से शव बरामद किया गया है। परिजन ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। प्रथम दृष्ट्या यह मामला आत्महत्या का लगता है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Dowry News: Newly married woman's body found in suspicious circumstances in Muzaffarpur, husband absconding
मृतका किरण देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में घर के बंद कमरे से नव विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला। इस घटना की जानकारी ग्रामीण द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। घटना जिले के साहेबगंज थानाक्षेत्र के छपरा गांव की बताई गई है। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालो ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर मृतका की मां ने बताया कि बेटी की शादी गांव के हीरा राय के बेटे उमेश राय से डेढ़ साल पहले बड़ी धूम-धाम से की थी। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन कुछ महीने से बाइक मांगने का दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन हम गरीब लोग हैं, बाइक देने के लिए सक्षम नहीं हैं। ऐसे में ससुराल वालों ने मिलकर बेटी की हत्या कर दी और मौके से भाग गए। हम सभी पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा प्रखंड के बैरिया थानाक्षेत्र के रहने वाले हैं। बेटी किरण देवी की उम्र 20 वर्ष थी। उसका पति उमेश राय बाहर रहकर मजदूरी करता था। उसके पिता भी बाइक के लिए दबाव बनाया करते थे। अब बेटी की हत्या कर दी गई है और भाग गए हैं।
विज्ञापन



 
इधर, साहेबगंज थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर हरेंद्र कुमार ने बताया कि एक नव विवाहिता का कमरे से शव बरामद किया गया है। परिजन ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। प्रथम दृष्ट्या यह मामला आत्महत्या का लगता है। लेकिन आत्महत्या किस कारण से की गई है, जिसके लिए जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed