फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Cyber Crime: a person became a victim of cyber fraud in name of booking a helicopter in Muzaffarpur

Cyber Crime: हेलिकॉप्टर बुक करने के नाम पर शख्स हुआ साइबर ठगी का शिकार, ठगों ने उड़ाए डेढ़ लाख रुपये

Sat, 01 Jun 2024 07:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 01 Jun 2024 07:25 PM IST
सार

Muzaffarpur Cyber Crime: साइबर थाना की थानेदार सह डीएसपी सीमा देवी ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा बाबा केदारनाथ के दर्शन करवाने के लिए हेलिकॉप्टर के नाम पर ठगी की गई है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
Cyber Crime: a person became a victim of cyber fraud in name of booking a helicopter in Muzaffarpur
केदारनाथ मंदिर के दर्शन कराने के नाम पर की ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में साइबर फ्रॉड ने एक श्रद्धालु को हेलिकॉप्टर से दर्शन करवाने के नाम पर ठग लिया। बताया जा रहा है कि साइबर अपराधी ने एक श्रद्धालु को उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ मंदिर के दर्शन करवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, केदारनाथ जाने के लिए हेलिकॉप्टर बुक करने के नाम पर साइबर शातिरों ने शहर के नगर थाना क्षेत्र इलाके के दीवान रोड निवासी आनंद कुमार से कुल ₹1.46 लाख रुपये की ठगी कर ली। इसे लेकर पीड़ित आनंद ने साइबर थाना मुजफ्फरपुर में एफआईआर दर्ज कराई है। इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

Cyber Crime: a person became a victim of cyber fraud in name of booking a helicopter in Muzaffarpur
साइबर थाना मुजफ्फरपुर में दर्ज कराई गई शिकायत - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित आनंद ने पुलिस को बताया कि एक सोशल मीडिया पर हेलिकॉप्टर सेवा देने वाली कंपनी का एड देखा था। उस पर क्लिक करते ही सीधे वाट्सएप सेक्शन में कॉल चला गया और जिस पर पंकज कुमार नामक एक व्यक्ति से बात हुई। उसने खुद को एक कंपनी का अधिकारी बताया। उससे पांच लोगों को केदारनाथ हेलिकॉप्टर से ले जाने की बात तय हुई, जिसमे प्रति व्यक्ति छह हजार रुपये की दर से 30 हजार रुपये किराया तय हुआ। उसने एकाउंट का ब्योरा भेजा जिस पर यह राशि भेजी गई। उसके बाद अलग-अलग मद में कुल 1.46 लाख रुपये तीन खातों में मंगवा लिए, लेकिन टिकट नहीं दिए। उसके बाद मुझे संदेह हुआ तो मामले में पुलिस को जानकारी दी।
 
वहीं, इस पूरे मामले में साइबर थाना की थानेदार सह डीएसपी सीमा देवी ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा बाबा केदारनाथ के दर्शन करवाने के लिए हेलिकॉप्टर के नाम पर ठगी की गई है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। लिंक और टेक्निकल बिंदु पर इस मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed