फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Crime: Police close to solving Motihari Zila Parshad murder case, names of 6 accused revealed, four remaining

Crime: मोतिहारी जिला पार्षद हत्याकांड को सुलझाने के करीब पहुंची पुलिस, छह आरोपियों के नाम सामने आए, चार बाकी

Tue, 02 Jul 2024 07:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 02 Jul 2024 07:34 PM IST
सार

Motihari Crime: एसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि एसआईटी हत्या के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, जिला परिषद के चर्चित जिला पार्षद सुरेश यादव की हत्या छह दिन पहले चांदमारी चौक पर गोली मारकर कर दी गई थी।

विज्ञापन
Crime: Police close to solving Motihari Zila Parshad murder case, names of 6 accused revealed, four remaining
मोतिहारी जिला पार्षद हत्याकांड में छह आरोपियों के नाम सामने आए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी पुलिस चर्चित जिला पार्षद हत्याकांड को सुलझाने के करीब पहुंच गई है। एसआईटी की टीम हर गिरफ्तारी के बाद एक तार को दूसरे तार से जोड़कर मुख्य षड्यंत्रकर्ता तक पहुंचने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रही है। पुलिस ने अब राजनीतिक हत्या की दिशा में जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मोतिहारी पुलिस ने आगामी नरकटिया विधानसभा चुनाव और जिला परिषद के अध्यक्ष पर लगे अविश्वास प्रस्ताव में मृतक जिला पार्षद की भूमिका के एंगल पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चांदमारी चौक पर दिन दहाड़े हुए इस हाई प्रोफाइल मर्डर के बाद मोतिहारी में चर्चा और अफवाहों का बाजार गर्म है। हर कोई हत्या की असली वजह जानना चाहता है। बताया जा है कि जिला पार्षद की हत्या के दो दिन पहले बंजरिया थाना क्षेत्र के फुलवार में हनुमान दुबे के घर पर एक बैठक हुई थी। उसमें लगभग 10 लोग शामिल हुए थे, जिनमें से छह का नाम पुलिस के पास है और अन्य चार के नाम को पुलिस ढूढ़ रही है। हनुमान दूबे के यहां हुई बैठक में हनुमान दूबे, हत्यारोपी टिमन उर्फ निरंजन दूबे, लक्की, हरिशंकर पासवान, अविनाश उर्फ राजकुमार और अशोक यादव शामिल हुए थे।
विज्ञापन


हत्याकांड में गिरफ्तार रमेश महतो ने पुलिस को बताया कि हत्या के दो दिन पहले हुई बैठक के दौरान शराब लाकर उसी ने दी थी। रमेश ने बताया कि हत्या के बाद हत्या में शामिल अविनाश उर्फ राजकुमार को उसी ने हनुमान दुबे के कहने पर आदापुर बॉर्डर से होते हुए नेपाल के कलेया में पहुंचाया था। जहां से गुड्डू नाम का युवक अविनाश को अपने साथ लेकर वीरगंज चला गया। रमेश ने यह भी बताया कि जिला पार्षद की हत्या एक सुपारी किलिंग है, जिसके लिए दस लाख रुपये टिमन उर्फ निरंजन दुबे के पास रखे हुए हैं। पुलिस जांच में अब यह महत्वपूर्ण बिंदु हो गया है कि अगर गांव के पैक्स चुनाव का मामला या फिर हनुमान दुबे के साथ स्थानीय वर्चस्व का कारण होता तो हनुमान दुबे हत्यारे टिमन दुबे उर्फ निरंजन दुबे (हनुमान दूबे के भतीजे) को दस लाख रुपये की सुपारी क्यों देगा? ऐसे में पुलिस के सामने हत्या के दो कारण रह जाते हैं। पहला जिला परिषद अध्यक्ष पर लगा अविश्वास प्रस्ताव और दूसरा आगामी नरकटिया विधानसभा चुनाव।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोतिहारी के एसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि एसआईटी हत्या के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जिला परिषद के चर्चित जिला पार्षद सुरेश यादव की हत्या छह दिन पहले चांदमारी चौक पर गोली मारकर कर दी गई थी। घटनास्थल पर दो मोटरसाइकिल से चार हत्यारे पहुंचे थे। एक मोटरसाइकिल पर अविनाश उर्फ राजकुमार था जो घटनास्थल से थोड़ी दूर लाइनर की भूमिका में था। दूसरी मोटरसाइकिल पर तीन बदमाश थे। लक्की मोटरसाइकिल चला रहा था, हरिशंकर पासवान और टिमन उर्फ निरंजन दुबे हत्या करने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed