फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Crime: miscreants looted chain, mobile and purse from JDU women leader in broad daylight, Bihar police

Crime: बदमाशों ने दिनदहाड़े जदयू नेत्री से हथियार के बल पर चैन, मोबाइल और पर्स लूटे; पुलिस जांच में जुटी

Fri, 30 May 2025 09:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 30 May 2025 09:07 PM IST
सार

Bihar Crime: पीड़िता रश्मि देवी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे बैठक के बाद घर लौट रही थीं, तभी अचानक दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और झपटमारी की। उन्होंने बताया कि उनके पास सोने की चैन, मोबाइल, नकद राशि और जरूरी कागजात थे जो बदमाश छीनकर ले गए। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Crime: miscreants looted chain, mobile and purse from JDU women leader in broad daylight, Bihar police
घटना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दलों की महिला नेत्रियां भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र का है, जहां जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष और बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रखंड सदस्य रश्मि देवी से दिनदहाड़े लूटपाट की गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर उन्हें रोककर सोने की एक लाख रुपये मूल्य की चैन, मोबाइल फोन, पर्स और जरूरी कागजात लूट लिए और फरार हो गए।

विज्ञापन

 
बैठक से लौटते समय अपराधियों ने बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार, रश्मि देवी गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में बीस सूत्री कार्यक्रम की बैठक में शामिल होकर अपने घर लौट रही थीं। तभी मोहम्मदपुर नया टोला चकिया के बीच स्थित सड़क पर पीछे से एक बाइक पर सवार दो अपराधी आए और उन्हें अचानक रोक लिया। इससे पहले कि वे कुछ समझ पातीं, बदमाशों ने गले से सोने की चैन झपट ली, उनके हाथ से पर्स छीना जिसमें मोबाइल फोन, नकदी और जरूरी दस्तावेज रखे थे। इसके बाद दोनों अपराधी तेजी से एनएच की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, हेलमेट की कमी बनी जानलेवा; घर लौटते वक्त हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही सरैया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी सुभाष मुखिया ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर ली जाएगी और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
 
डर और आक्रोश में पूरा परिवार
घटना के बाद पीड़िता रश्मि देवी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे बैठक के बाद घर लौट रही थीं, तभी अचानक दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और झपटमारी की। उन्होंने बताया कि उनके पास सोने की चैन, मोबाइल, नकद राशि और जरूरी कागजात थे जो बदमाश छीनकर ले गए। पीड़िता का परिवार सदमे और डर में है, साथ ही स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।

यह भी पढ़ें- Bihar: हथियार सत्यापन के समय JDU नेता के अंगरक्षक को लगी गोली, स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में बदहाल व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed