{"_id":"66d2d09499f1014ba70dea37","slug":"crime-masked-miscreants-entered-house-in-sitamarhi-shot-girl-when-she-refused-to-call-mukhiya-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: सीतामढ़ी में घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, मुखिया को बुलाने से मना करने पर युवती को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: सीतामढ़ी में घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, मुखिया को बुलाने से मना करने पर युवती को मारी गोली
Sat, 31 Aug 2024 01:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 31 Aug 2024 01:43 PM IST
सार
Sitamarhi News: सीतामढ़ी में नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए और मुखिया बुलाने के लिए कहने लगे। लेकिन युवती के मना करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। वहीं, मुखिया और युवती के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल युवती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतामढ़ी में बेखौफ बदमाशों ने एक 18 वर्षीय युवती को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना सुरसंड थानाक्षेत्र के राधाउर गांव की है। जहां वार्ड नंबर आठ निवासी अरविंद तिवारी की बेटी रिमझिम कुमारी को गोली मार दी गई। घटना के बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सीतामढ़ी शहर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर स्थिति में उसका ऑपरेशन कर फिलहाल गोली बाहर निकाल दी गई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों द्वारा युवती को पेट में गोली मारी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 12 बजे रिमझिम अपने घर पर थी। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश मौके पर पहुंचे। फिर स्थानीय मुखिया रवि शंकर ठाकुर को बुलाने के लिए कहा। जब युवती ने मना किया तो अपराधियों ने उसे डराने के लिए युवती के पैर के पास जमीन पर एक राउंड फायरिंग की। उसके बाद बदमाशों द्वारा फोन कर मुखिया को बुलाने के लिए कहा गया तो लड़की ने मना कर दिया। इतने में अपराधियों ने उसे पेट में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। इतने में आसपास के लोग और परिजन मौके पर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
परिजनों ने रिमझिम को घायल अवस्था में हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, चिकित्सक ने बताया कि वह फिलहाल खतरे से बाहर है। इधर, घटना की सूचना पर स्थानीय सुरसंड थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस की दूसरी टीम ने हॉस्पिटल में भी पहुंचकर जख्मी लड़की का बयान दर्ज किया। सूत्रों के अनुसार मुखिया और उक्त लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। हालांकि थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन