{"_id":"6620fd3cda2252e8cf00f94d","slug":"complaint-filed-against-former-minister-mukesh-sahni-and-leader-of-opposition-tejashwi-yadav-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ परिवाद दायर, 27 अप्रैल को सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ परिवाद दायर, 27 अप्रैल को सुनवाई
Thu, 18 Apr 2024 04:30 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 18 Apr 2024 04:30 PM IST
सार
Bihar News: मुजफ्फरपुर कोर्ट में वीआईपी के सुप्रीमो सह पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सहित कई लोगों के खिलाफ परिवाद दायर हुआ है। ये परिवाद बीएसपी पार्टी नेता और अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने कराया है। अब 27 अप्रैल को इस मामले में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री मुकेश सहनी व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ परिवाद दायर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 के पूर्व मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट ने वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी, राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी सहित कई लोगों के खिलाफ परिवाद दायर किया है।
विज्ञापन
परिवादी में बताया कि हाल ही में चुनाव आयोग द्वारा हमारी पार्टी भारतीय सार्थक पार्टी (BSP) को आवंटित चुनाव चिन्ह नाव छाप को दिया गया था। जिसके बाद से इसको छोड़ने को लेकर और वापस करने के वीआईपी पार्टी के द्वारा लगातार दबाव बनाया जाने के बाद कई जिलों के चुनावी रैली में मुकेश सहनी और अन्य के द्वारा इस सिंबल का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव भी शामिल
इसके साथ ही चुनाव में खुलेआम इसका इस्तेमाल कर वोटर को गुमराह किया जा रहा है और इसमें इंडी अलाइंस के साथ राजद के नेता तेजस्वी यादव भी मंच साझा कर रहे हैं। अब इसको लेकर 27 अप्रैल को सुनवाई करने की तिथि मुकर्रर की गई है। इसमें IPC की धारा में 420, 467, 466, 471 और 171 की विभिन्न धाराओं में इनके ऊपर अपराधिक मामला दर्ज कराया गया है
विज्ञापन