फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   chirag paswan slams opposition in vaishali says nitish kumar to remain cm

Bihar News: 'बिहार में मुख्यमंत्री की वैकेंसी नहीं, नीतीश कुमार ही रहेंगे सीएम', चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान

Fri, 05 Sep 2025 10:23 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 05 Sep 2025 10:23 AM IST
सार

वैशाली जिले के राजापाकर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष वोटर लिस्ट से लेकर प्रधानमंत्री तक पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहा है, जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।
 

विज्ञापन
chirag paswan slams opposition in vaishali says nitish kumar to remain cm
चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के राजापाकर में पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष हमेशा वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाता है और जब उसमें सुधार किया जाता है, तब भी सवाल उठाता है। चिराग ने तंज कसते हुए कहा -'चीत भी मेरी और पट भी मेरी, यह तरीका नहीं चल सकता।'
विज्ञापन


अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल पर कड़ी प्रतिक्रिया

चिराग पासवान ने कहा कि विपक्षी नेता प्रधानमंत्री और उनके परिवार पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए कहा, “आप असहमत हो सकते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री आपसे उम्र में बड़े हैं। भारतीय संस्कार यही कहते हैं कि हम बच्चों से भी आप कहकर बात करते हैं। नेताओं की भाषा मर्यादित होनी चाहिए ताकि कार्यकर्ताओं में गलत संदेश न जाए।”
विज्ञापन


भीड़ जुटाने का आरोप गलत: चिराग

सभा में भीड़ को लेकर विपक्ष के आरोपों पर चिराग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए की सभाओं में लोगों को बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती। “बिहार की जनता ने मन बना लिया है। यह उपचुनाव के नतीजों और आज की सभा की भीड़ देखकर साफ है,” उन्होंने दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: 'राहुल गांधी की सभा में बुलाने पर ही जुटती है भीड़', केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कसा तंज; जानें


महागठबंधन को चुनौती

चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए का पांच दलों का गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है। उन्होंने कहा कि बिहार बंद के बाद भी जिस तरह लोग मुजफ्फरपुर की सभा में पहुंचे, वह बताता है कि महागठबंधन के लिए मुकाबला आसान नहीं होगा। मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर चिराग ने साफ कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री की वैकेंसी खाली नहीं है। मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed