फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bus fell into a ditch in Sitamarhi: Bus overturned in a 20 feet deep ditch, 12 passengers injured

Bihar: 20 फीट गहरी खाई में पलटी बस, 12 यात्री हुए घायल...दो की हालत गंभीर; सीतामढ़ी में हुआ बड़ा सड़क हादसा

Sat, 22 Mar 2025 01:14 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 22 Mar 2025 01:14 PM IST
सार

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी में एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां सुप्पी थाना क्षेत्र के मोहनी मंडल के समीप अनियंत्रित बस 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर पलट गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन
Bus fell into a ditch in Sitamarhi: Bus overturned in a 20 feet deep ditch, 12 passengers injured
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

सीतामढ़ी के सुप्पी थाना क्षेत्र के मोहनी मंडल के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित बस 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर पलट गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सुप्पी थाना अध्यक्ष विष्णु देव कुमार और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि 4 अन्य को मामूली चोटें आई हैं। इसके अलावा, 2 घायलों का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है।



पढ़ें: मुजफ्फरपुर में धूमधाम से मनाया गया बिहार दिवस, प्रभात फेरी के साथ हुई शुरुआत; जानें

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस तेज गति में थी और अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। हादसे के बाद से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed