{"_id":"6612587c5bd8bcb6d3022629","slug":"brother-and-sister-died-after-drowning-in-water-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarpur News: पानी में डूबे भाई बहन की हुई मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा, परिजनों का रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarpur News: पानी में डूबे भाई बहन की हुई मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा, परिजनों का रोकर बुरा हाल
Sun, 07 Apr 2024 01:55 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:55 PM IST
सार
Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में अपनी नानी के घर आए बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस दौरान बचाने आई बहन भी डूबने लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र इलाके के गोपिधनवत गांव का बताया गया है।
विज्ञापन
पानी में डूबे भाई बहन की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम दोनों ही बच्चे आपस में खेल रहे थे और खेलते हुए दोनों घर के पास के एक तालाब में चले गए। जिसके बाद दोनों गहरे पानी में उतरे थे और डूब गए। परिवार वालों ने काफी देर तक खोजबीन की, जब कहीं नहीं मिले तो इसकी जानकारी भी आसपास के ग्रामीणों की मिली। जिसके बाद सभी लोगों को आशंका हुई की दोनों ही पानी में डूब गए हैं। जिसके बाद स्थानीय गोताखोर ने कई घंटे तक खोजबीन की। बाद में दोनों का शव निकाला गया।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया और सभी जगह पर चीख पुकार मच गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन