{"_id":"690633cec7e5b317d30d3107","slug":"bjp-expels-sitting-mla-ashok-kumar-singh-from-the-party-banishes-him-for-six-years-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election: बीजेपी ने निवर्तमान विधायक अशोक कुमार सिंह को पार्टी से किया निष्कासित, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election: बीजेपी ने निवर्तमान विधायक अशोक कुमार सिंह को पार्टी से किया निष्कासित, जानें पूरा मामला
Sat, 01 Nov 2025 11:00 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:00 PM IST
सार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बीजेपी ने अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पारू विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक अशोक कुमार सिंह को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
बीजेपी ने पारू विधायक अशोक कुमार सिंह को छह साल के लिए किया निष्कासित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने एक बार फिर अपने बागी नेताओं पर सख्त कदम उठाया है। पार्टी ने मुजफ्फरपुर जिले के पारू विधानसभा क्षेत्र से चार बार लगातार जीत चुके विधायक अशोक सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने बताया कि एनडीए प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी अशोक सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया और पार्टी के खिलाफ प्रचार-प्रसार किया, जो अनुशासनहीनता है।
दरअसल, वर्ष 2005 से पारू सीट से लगातार जीतते आ रहे अशोक सिंह का इस बार टिकट काट दिया गया था। भाजपा ने उनकी जगह राष्ट्रीय लोक मोर्चा (उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी) से मदन चौधरी को उम्मीदवार बनाया। इस फैसले से नाराज होकर अशोक सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरने का फैसला किया था।
निर्दलीय नामांकन के बाद अशोक सिंह ने कहा, “मैं हर दिन जनता के बीच रहता हूं। मेरी लड़ाई राजद से है, एनडीए का उम्मीदवार तो यहां दिख ही नहीं रहा।” उनके इस बयान और पार्टी विरोधी गतिविधियों के बाद भाजपा ने आज उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।