{"_id":"69e43ecff7bcf18a6400e058","slug":"bihar-young-woman-travels-from-assam-to-bihar-to-stop-lover-wedding-threatens-murder-love-affair-vaishali-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4184522-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: लिव-इन रिलेशन के बाद दूसरी शादी कर रहा था प्रेमी, फलदान रोकने पहुंची प्रेमिका; मिली मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: लिव-इन रिलेशन के बाद दूसरी शादी कर रहा था प्रेमी, फलदान रोकने पहुंची प्रेमिका; मिली मारने की धमकी
Sun, 19 Apr 2026 08:53 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 08:53 AM IST
सार
Bihar: वैशाली में असम की युवती मीरा तांती अपने प्रेमी की शादी रुकवाने पहुंची, जिस पर उसने लिव-इन रिलेशन के बाद दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। युवती ने प्रेमी पर पर्स, नकदी और जेवर छीनने तथा धमकी देने का भी आरोप लगाया। बाद में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, जिसके बाद दोनों की आपसी सहमति से शादी कराई गई, हालांकि युवती ने अभी भी जान का खतरा जताया है।
विज्ञापन
प्रेमी-प्रेमिका
विस्तार
असम से एक युवती अपने प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए बिहार के वैशाली जिले पहुंची है। युवती का आरोप है कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और लगभग एक वर्ष तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद अब वह दूसरी शादी कर रहा है। रविवार को लड़के का फलदान समारोह था।
विज्ञापन
कोयंबटूर में शुरू हुआ प्रेम संबंध
डिब्रूगढ़ (असम) निवासी मीरा तांती ने बताया कि वह कोयंबटूर की एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी, जहां वैशाली जिले के चांदपुरा ओपी निवासी धीरज कुमार भी कार्यरत था। काम के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। मीरा के अनुसार, धीरज ने उससे शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर बिहार बुलाया
मीरा ने आरोप लगाया कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो धीरज उसे अपने घर बिहार चलने के लिए कहकर अपने साथ ले आया। शादी की उम्मीद में मीरा उसके साथ ट्रेन से बिहार पहुंची। पटना स्टेशन पर उतरने के बाद जंदाहा पुल के पास धीरज ने उसका पर्स और मोबाइल फोन छीन लिया। पर्स में 15,000 रुपये नकद, सोने की चेन और अंगूठी थी, जिसकी कुल कीमत लगभग 1.60 लाख रुपये बताई गई है। इसके बाद वह उसे वहीं छोड़कर टेम्पो से फरार हो गया।
विज्ञापन
धोखा और धमकी का आरोप
मीरा ने किसी तरह दूसरा मोबाइल और सिम कार्ड खरीदकर धीरज से संपर्क किया, जिस पर उसने बताया कि वह किसी अन्य लड़की से शादी कर रहा है और फोन काट दिया। इसके बाद मीरा ने धीरज के भाई से संपर्क किया। आरोप है कि धीरज के भाई और भाभी ने उसे बिहार आने पर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि लाश का भी पता नहीं चलेगा, प्रशासन हमारी मुट्ठी में है। इसके बाद मीरा ने न्याय की गुहार लगाई और प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।
ये भी पढ़ें: बिहार में बदमाशों को नहीं है पुलिस का खौफ, थाने से महज 100 मीटर दूर डेकोरेटर मिस्त्री पर किया हमला
थानों के चक्कर और मदद की तलाश
जानकारी के अनुसार, मीरा तीन दिन तक भटकती रही और फिर हाजीपुर महिला थाना पहुंची, जहां से उसे स्थानीय थाना जाने को कहा गया। इसके बाद अधिकार मित्र शर्मीला कुमारी की मदद से वह चांदपुरा थाना पहुंची, जहां उसकी सहायता की गई। आवेदन प्राप्त होते ही थाना अध्यक्ष बिट्टू कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी धीरज कुमार को हिरासत में लेकर थाने बुलाया। इसके बाद बताया जा रहा है कि दोनों के बीच आपसी समझौता हुआ और उन्होंने शादी कर ली। हालांकि, युवती ने आशंका जताई है कि शादी के बाद भी उसे प्रेमी और उसके परिवार से जान का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन