फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Wedding Called Off After the Jaimala Ceremony Massive Brawl Ensues vaishali News hajipur news

दुल्हन ने लौटाई बारात : दूल्हा हुआ गरम तो बोला- 'घर चलो, तब तुम्हें ठीक करेंगे'; मारपीट के बाद शादी टूटी

Sat, 18 Apr 2026 03:17 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 03:17 PM IST
सार

बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर में जयमाल के दौरान बारात में बवाल हो गया। दुल्हन के कमरे में घुसे दो बारातियों को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए और कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए।

विज्ञापन
Bihar Wedding Called Off After the Jaimala Ceremony Massive Brawl Ensues vaishali News hajipur news
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर में जन्दाहा से आई बारात में जयमाला के दौरान बड़ा बवाल हो गया। वर पक्ष और वधु पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए। इस दौरान कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए गए। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दूल्हा समेत बाराती मौके से भाग खड़े हुए। बाद में दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे और घंटों तक समझौते की कोशिश होती रही। अंत में यह तय हुआ कि शादी नहीं होगी और लड़की वालों को पैसा वापस किया जाएगा।
विज्ञापन


जयमाला के बाद अचानक बढ़ा विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, जन्दाहा थाना क्षेत्र के अरनिया गांव निवासी रामचंद्र राम के बेटे कुंदन कुमार की शादी कुतुबपुर निवासी विजय राम की पुत्री मौसम कुमारी से तय हुई थी। शादी समारोह बिदुपुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर स्थित राधे कृष्ण बैंक्वेट हॉल में आयोजित था, जहां करीब ढाई सौ बारातियों के साथ वर पक्ष पहुंचा था। कन्या पक्ष के लोग भी सपरिवार मौजूद थे और सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा था। जयमाला का कार्यक्रम भी संपन्न हो गया था।
विज्ञापन


दुल्हन के कमरे में घुसने से भड़का विवाद
इसी बीच दो बाराती युवक अचानक दुल्हन के कमरे में घुस गए। बार-बार मना करने के बावजूद वे नहीं माने, जिस पर लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें जबरन बाहर निकाल दिया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंडे और कुर्सियां चलीं, गाड़ियों के शीशे टूटे
मारपीट इतनी बढ़ गई कि डंडे और कुर्सियां चलने लगीं। कई कुर्सियां टूट गईं और बारातियों की एक बोलेरो, एक अर्टिका और दो स्कॉर्पियो गाड़ियों के शीशे फोड़ दिए गए। इस झड़प में दर्जनों लोग घायल हो गए। मारपीट देखकर दूल्हा भी आगबबूला हो गया और जयमाला के दौरान ही दुल्हन से कह दिया कि शादी के बाद घर चलो, तब तुम्हें ठीक कर देंगे। इस घटना के बाद माहौल और बिगड़ गया। इधर, शादी का सारा खाना भी पड़ा रह गया और किसी ने भोजन नहीं किया।

थाने में घंटों चला समझौता, शादी रद्द
घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के बुलाने पर वर पक्ष भी थाने पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश शुरू हुई। लड़का शादी के लिए तैयार था, लेकिन दुल्हन ने साफ तौर पर शादी से इंकार कर दिया। लड़की पक्ष का कहना था कि उन्होंने एक लाख पचहत्तर हजार रुपये नकद, 30 भर चांदी, ढाई भर सोना समेत करीब 9 लाख रुपये खर्च किए हैं। वहीं, वर पक्ष का दावा था कि उनका भी 10 लाख रुपये से अधिक खर्च हुआ है।

ये भी पढ़ें: जहानाबाद में ये सरकारी स्कूल या मनमर्जी का अड्डा? शिक्षक ही तय करते हैं पढ़ाई का समय!

नाबालिग होने पर पुलिस ने रोकी शादी
पुलिस ने आधार कार्ड की जांच के बाद बताया कि लड़की बालिग नहीं है, इसलिए शादी नहीं हो सकती। साथ ही लड़की भी इस शादी के लिए इच्छुक नहीं थी। दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों ने घंटों मशक्कत के बाद यह निर्णय लिया कि शादी रद्द कर दी जाए और दोनों पक्ष अपने-अपने घर लौट जाएं। लड़की पक्ष को पैसा वापस करने के लिए बॉन्ड भी बनवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed