फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar vaishali Purnia MP Pappu Yadav Midnight Raid on Flood Relief Camp hajipur news

बिहार न्यूज: बाढ़ राहत कैंप में खाना चखकर भड़के पप्पू यादव, बोले- जली दाल और कच्चा चावल परोसा जा रहा

Wed, 09 Sep 2026 09:25 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2026 09:25 AM IST
सार

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने हाजीपुर के मुख्यमंत्री बाढ़ राहत शिविर का औचक निरीक्षण कर भोजन व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि शिविर में बाढ़ पीड़ितों को जली दाल, कच्ची सब्जी और अधपका चावल दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar vaishali Purnia MP Pappu Yadav Midnight Raid on Flood Relief Camp hajipur news
पप्पू यादव पैसा बांटते हुए

विस्तार

बिहार में बाढ़ के संकट के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार देर रात हाजीपुर स्थित मुख्यमंत्री बाढ़ राहत शिविर का औचक निरीक्षण किया। महात्मा गांधी सेतु के पास पुराने टोल प्लाजा पर बनाए गए राहत कैंप में पहुंचकर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ितों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता खुद जांची। भोजन चखने के बाद सांसद ने व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों को बेहद घटिया और अमानवीय भोजन परोसा जा रहा है।

विज्ञापन

जली दाल और कच्चे चावल पर जताई नाराजगी

पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि शिविर में जली हुई दाल, कच्चे चने की सब्जी और कच्चा चावल परोसा जा रहा है, जो इंसानों के खाने योग्य नहीं है। निरीक्षण के दौरान शिविर में मौजूद बाढ़ पीड़ितों ने भी सांसद से प्रशासनिक लापरवाही की शिकायत की। पीड़ितों का आरोप था कि बड़े अधिकारियों या नेताओं के आने पर ही व्यवस्थाएं बेहतर दिखाने की कोशिश की जाती है, जबकि उनके जाते ही हालात फिर पहले जैसे हो जाते हैं।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रशासन ने उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया है और राहत के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। मौके पर सांसद ने राहत शिविर में रह रहे जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता के तौर पर 500-500 रुपये नकद दिए। इसके साथ ही महिलाओं को सैनिटरी पैड भी वितरित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राघोपुर पहुंचकर खुद बनाई पूरियां

राहत शिविर का निरीक्षण करने के बाद पप्पू यादव देर रात नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचे। उन्होंने तेरसिया गांव के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। यहां उन्होंने खुद अपने हाथों से पूरियां बनाईं और बाढ़ पीड़ितों को परोसीं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी उन्होंने लोगों को आर्थिक मदद दी और महिलाओं को जरूरी सामग्री वितरित की।

बाढ़ पीड़ितों के साथ किया रात्रि विश्राम

राघोपुर दौरे के दौरान पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों के साथ रात्रि विश्राम भी किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने राज्य सरकार और वैशाली जिला प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल कागजी कार्रवाई और दिखावे की राजनीति कर रही है, जबकि जमीन पर बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत की स्थिति बद से बदतर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed