फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali: Action against liquor smuggling before Holi 491.040 liters foreign liquor recovered from 3 vehicles

Bihar: होली से पहले शराब तस्करी पर वार, लग्जरी कार समेत तीन वाहनों से 491 लीटर विदेशी शराब बरामद; तस्कर फरार

Wed, 04 Feb 2026 11:41 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 11:41 AM IST
सार

Vaishali News: वैशाली में मद्य निषेध विभाग ने छापामारी कर तीन वाहनों से 491.040 लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब बिना स्टीकर की थी। जबकि तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
Vaishali: Action against liquor smuggling before Holi 491.040 liters foreign liquor recovered from 3 vehicles
जब्त वाहन और अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में होली से पहले शराब तस्करी के खिलाफ मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। महुआ की उत्पाद टीम ने कटहारा थाना क्षेत्र के बक्सामा गांव स्थित नहर के पास छापामारी कर लग्जरी कार समेत तीन वाहनों से 491.040 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि छापामारी की भनक लगते ही शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

विज्ञापन

 
गुप्त सूचना पर गठित हुई विशेष टीम
जानकारी के अनुसार, मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग महुआ की टीम को रात में गुप्त सूचना मिली थी कि बक्सामा गांव के पास सुनसान इलाके में पिकअप गाड़ी से लग्जरी कार और बाइक पर शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही उत्पाद अधीक्षक भूपेंद्र कुमार के निर्देश पर उत्पाद थाना महुआ के उत्पाद निरीक्षक शंभू मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन

 
लोड-अनलोड के दौरान मारी गई छापामारी
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नहर के किनारे पिकअप गाड़ी से लग्जरी कार और बाइक पर शराब अनलोड करते समय छापामारी की। इस दौरान 55 पेटियों से कुल 491.040 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर शराब तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- अवैध संबंध का विरोध करने पर काट दिया गला: शख्स की निर्मम हत्या से सनसनी; बहू के प्रेमी पर जान लेने का आरोप

 
बिना स्टीकर की शराब देख पुलिस भी हैरान
बरामद शराब की गिनती के दौरान पुलिस ने पाया कि 1470 बोतलों में से किसी पर भी स्टीकर नहीं लगा था। बिना स्टीकर की इतनी बड़ी खेप मिलने से पुलिस भी आश्चर्यचकित रह गई। सभी जप्त वाहनों के मालिकों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
 
उत्पाद निरीक्षक ने दी कार्रवाई की पुष्टि
महुआ उत्पाद निरीक्षक शंभू मिश्रा ने बताया कि सोमवार की रात करीब 9 बजे बक्सामा गांव स्थित नहर के पास छापेमारी कर लग्जरी कार समेत तीन वाहनों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed