फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Vaishali Crime News: Bullies beat an elderly man to death.

Bihar: जमीनी विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, दबंगों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या; पुलिस ने छापामार कार्रवाई की तेज

Sun, 21 Dec 2025 11:21 AM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Sun, 21 Dec 2025 11:21 AM IST
सार

वैशाली: राजापाकर थाना क्षेत्र के कसारा गांव में जमीनी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। दबंगों के हमले में एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन
Bihar Vaishali Crime News: Bullies beat an elderly man to death.
दबंगों ने एक बुजुर्ग की नृशंस हत्या कर दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीनी विवाद में दबंगों ने एक बुजुर्ग की नृशंस हत्या कर दी। यह घटना राजापाकर थाना क्षेत्र के कसारा गांव की है। मृतक की पहचान 67 वर्षीय लोटन चौपारी चौधरी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार तड़के करीब एक बजे लोटन चौधरी घर से दूध लाने निकले थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ दबंगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और जमीन अपने नाम लिखने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपियों ने हँसुआ, तलवार और लाठी से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने बुजुर्ग के गले, चेहरे और पैरों पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे गेलन चौधरी पर भी हमला किया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
परिजन घायल अवस्था में लोटन चौधरी को सदर अस्पताल, हाजीपुर लेकर पहुंचे, जहां से उनकी हालत नाजुक देखते हुए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी पहले से ही जमीन लिखवाने को लेकर धमकियां दे रहे थे और पूर्व में तेजाब से हमला करने की कोशिश भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: डंपर-मोटरसाइकिल की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन में लगाई आग; हालात काबू में

लगातार छापेमारी की जा रही है
घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed