{"_id":"6a190e8e67ea9c634e0e66a1","slug":"bihar-two-coaches-of-a-sonepur-chhapra-goods-train-derailed-hajipur-news-vaishali-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4334965-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सोनपुर-छपरा रेलखंड पर मालगाड़ी की दो बोगियां पटरी से; उतरीं तकनीकी खराबी या बड़ी लापरवाही? जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सोनपुर-छपरा रेलखंड पर मालगाड़ी की दो बोगियां पटरी से; उतरीं तकनीकी खराबी या बड़ी लापरवाही? जांच शुरू
Fri, 29 May 2026 10:01 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 10:01 AM IST
सार
Bihar: वैशाली जिले के सोनपुर-छपरा रेलखंड पर नया गांव स्टेशन के पास मालगाड़ी की दो बोगियां पटरी से उतर गईं। घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। राहत और बचाव कार्य के लिए एआरटी और इंजीनियरिंग टीम को मौके पर भेजा गया। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
पटरी से उतरी मालगाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनपुर-छपरा रेलखंड पर गुरुवार रात बड़ा हादसा हो गया, जहां मालगाड़ी की दो बोगियां अचानक बेपटरी हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पूरा मामला सोनपुर-छपरा रेलखंड के नया गांव स्टेशन स्थित रैक प्वाइंट का है। गिट्टी अनलोड कर वापस लौट रही मालगाड़ी की दो बोगियों के चक्के पटरी से उतर गए। हालांकि, घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
आठवें और नौवें बोगी के चक्के उतरे पटरी से
जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी रैक प्वाइंट से लाइन संख्या-6 के रास्ते आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान ट्रेन के आठवें और नौवें बोगी के चार-चार चक्के पटरी से उतर गए। तेज आवाज सुनते ही वहां मौजूद रेलकर्मियों और कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद स्टेशन मास्टर ने तत्काल इसकी सूचना रेल कंट्रोल को दी।
विज्ञापन
एआरटी और इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही सोनपुर मंडल से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) और इंजीनियरिंग विभाग की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। रेलवे के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने में जुट गए।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़, RPF और GRP ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन के आसपास रहने वाले भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम भी पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस द्वारा भी हर बिंदु पर जांच-पड़ताल की जा रही है। बताया गया कि मुख्यालय से भी अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे थे।
तकनीकी खराबी की आशंका
देर रात तक बेपटरी हुए डिब्बों को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का कार्य जारी रहा। प्रारंभिक जांच में ट्रैक या प्वाइंट में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।
ये भी पढ़ें: बोधगया बना हाई सिक्योरिटी जोन! 30 मई तक ‘नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?
कुछ देर प्रभावित रहा रेल परिचालन
हादसे के बाद सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित लाइन पर रेल परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। बाद में स्थिति सामान्य होने पर परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया।