{"_id":"6811de6322b79ebdce04a177","slug":"bihar-sitamarhi-ganja-smuggling-increased-after-liquor-ban-ssb-caught-large-consignment-of-ganja-brought-nepal-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शराबबंदी के बाद गांजा तस्करी बढ़ी, नेपाल से लाई जा रही अधिक मात्रा में गांजे की खेप SSB ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शराबबंदी के बाद गांजा तस्करी बढ़ी, नेपाल से लाई जा रही अधिक मात्रा में गांजे की खेप SSB ने पकड़ा
Wed, 30 Apr 2025 01:55 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:55 PM IST
सार
Ganja Smuggling: नेपाल से सटे सीतामढ़ी जिले में गांजा तस्करी बढ़ गई है। एसएसबी और पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में सोनबरसा में 30 किलो गांजा जब्त किया गया। इस मामले में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गांजा तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में शराबबंदी के बाद से गांजे की तस्करी और बढ़ गई है। अब तस्कर नेपाल से गांजा लाकर यहां बेच रहे हैं। दरअसल, नेपाल में गांजे की खेती बड़े पैमाने पर होती है। भारतीय तस्कर नेपाल से गांजा लाकर यहां बेचते हैं। बिहार में शराबबंदी के बाद से गांजे की तस्करी बढ़ गई है। इस धंधे में कई लोग शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
बॉर्डर पर SSB की तैनाती के बाद भी तस्कर गांजा लाने में सफल हो जाते हैं। हालांकि, पुलिस और SSB लगातार तस्करों को पकड़ रही है। सोनबरसा में फिर से नेपाल से लाया जा रहा गांजा पकड़ा गया है। सोनबरसा में SSB की 51वीं वाहिनी के जवानों ने फिर गांजा पकड़ा है। एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के लाल बहादुर महतो के बेटे जीतेन्द्र महतो के रूप में हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: डॉक्टर थिएटर में ऑपरेशन कर रहे...और बच्चा मोबाइल में मैथ्स का वीडियो देख रहा था, मुरीद हुए लोग
विज्ञापन
गुप्त सूचना मिलने पर SSB के कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर बाबू सिंह साहब के नेतृत्व में आरक्षी मनीष कुमार और विपुल कुमार ने बॉर्डर के पिलर नंबर-323/13 के पास से एक कार में छिपाकर रखा 30 किलो गांजा जब्त किया। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि गांजा और कार को जब्त कर तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: सहोदर भाइयों के घर 10 लाख की चोरी, छत के सहारे घुसे चोर, सूचना के सात घंटे बाद पहुंची पुलिस