{"_id":"6710cedf239b24b4c6058576","slug":"bihar-sho-body-of-bairgania-police-station-in-sitamarhi-reached-sadar-police-station-tribute-was-paid-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सीतामढ़ी में बैरगनिया थाने के SHO का पार्थिव शव पहुंचा सदर थाना, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सीतामढ़ी में बैरगनिया थाने के SHO का पार्थिव शव पहुंचा सदर थाना, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
Thu, 17 Oct 2024 02:16 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:16 PM IST
सार
सीतामढ़ी के बैरगनिया थाना के थानाध्यक्ष कुंदन कुमार का पार्थिव शव पटना जाने के दौरान जिले के भगवानपुर सदर थाना पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को करीब 20 मिनट के लिए रखा गया। जहां पुलिस कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
SHO का पार्थिव शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाने के एसएचओ कुंदन कुमार का पार्थिव शव गुरुवार को पटना जाने के दौरान में सदर थाना में पहुंचा। बता दें कि बुधवार देर रात को बैरगनिया थाना प्रभारी कुंदन कुमार का शव थाना परिसर के आवास में फंदे से लटका मिला था। उसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराए जाने के बाद सीतामढ़ी से उनके घर पटना जिले के विक्रम थाना क्षेत्र के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान उनका शव मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना पर भी लाया गया और करीब 20 मिनट तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। कुंदन कुमार 2009 बैच के पुलिस अधिकारी थे और हाल में रेंज का तबादला के बाद उन्हें सीतामढ़ी में पदस्थापना दिया गया है था। उसके पूर्व सदर थाना के प्रभारी थे।कांटी थाने में भी बतौर थाना प्रभारी के रूप में रहकर योगदान दे चुके थे और अपने कार्यकाल के दौरान कई अहम घटनाओं को उद्भेदन करने के साथ कई अपराधी को जेल भेज चुके थे।
विज्ञापन
शहर के भगवानपुर चौक स्थित सदर थाना पर उनका पार्थिव शरीर लाया गया। जहां पर करीब 20 मिनट के लिए शव दर्शन के लिए रुका। इस दौरान सदर थाने के एसएचओ अश्मित कुमार सहित कई पुलिसकर्मी ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण करते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया है।
विज्ञापन
इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और सभी ने इंस्पेक्टर कुंदन कुमार की मौत पर दुख जताया है। गौरतलब है कि सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना के SHO कुंदन कुमार ने अपने मौत से पहले भी बड़ी कार्रवाई किया था और मोबाइल फोन की चोरी और छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद किया था।