फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Sheohar receives 35 development projects worth ₹176 crore CM Samrat Chaudhary inaugurates

Bihar: शिवहर को 176 करोड़ की 35 विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन-शिलान्यास

Sun, 19 Jul 2026 03:16 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 03:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिवहर दौरे में 176 करोड़ रुपये की 35 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने 130.88 करोड़ रुपये की बेलवा–मीनापुर लिंक चैनल परियोजना का लोकार्पण किया, जिससे बाढ़ नियंत्रण, जल निकासी और सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
Bihar: Sheohar receives 35 development projects worth ₹176 crore CM Samrat Chaudhary inaugurates
सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शिवहर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल रहा। मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान करीब 176 करोड़ रुपये की लागत वाली 35 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें सबसे प्रमुख बेलवा–मीनापुर लिंक चैनल का लोकार्पण रहा, जिसे बिहार की पहली 'नदी जोड़ो परियोजना' के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।
विज्ञापन


पिपराही प्रखंड के बेलवाघाट में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने 130 करोड़ 88 लाख 57 हजार रुपये की लागत से निर्मित बेलवा–मीनापुर लिंक चैनल का फीता काटकर उद्घाटन किया। यह महत्वाकांक्षी परियोजना शिवहर सहित आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। इससे हर वर्ष आने वाली बाढ़ की समस्या में कमी आने के साथ किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे कृषि उत्पादन बढ़ने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन


पढ़ें:  फैजल खान सर पर छात्रों के साथ...; रौशन आनंद का बड़ा आरोप सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बेलवा–मीनापुर लिंक चैनल केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि शिवहर के विकास, समृद्धि और किसानों के उज्ज्वल भविष्य की नई आधारशिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई व्यवस्था और ग्रामीण आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

जिला प्रशासन के अनुसार, यह लिंक चैनल क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को और सुदृढ़ करेगा। इससे बाढ़ नियंत्रण के साथ-साथ कृषि विकास को भी नई दिशा मिलेगी। प्रशासन ने इसे जिले की सबसे महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं में से एक बताया है।


मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। कार्यक्रम स्थल सहित पूरे जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल, दंडाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, शिवहर सांसद लवली आनंद, सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, पूर्व सांसद रमा देवी, बेलसंड विधायक अमित कुमार, एमएलसी रेखा कुमारी, पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed