फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Rs 2 lakh looted from CSP centre in Muzaffarpur, female employee threatened with weapon

Bihar: मुजफ्फरपुर में सीएसपी केंद्र से दो लाख की लूट, महिला कर्मी को हथियार दिखाकर धमकाया; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 23 Jun 2025 07:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 23 Jun 2025 07:49 PM IST
सार

Bihar: सीएसपी केंद्र के संचालक अरविंद कुमार ने बताया कि घटना के समय वह सरैया शाखा गए हुए थे। केंद्र पर महिला कर्मी संजना देवी ड्यूटी पर थीं। उसी दौरान तीनों अपराधी पहुंचे और हथियार दिखाकर कैश काउंटर में रखे लगभग दो लाख रुपये लूट लिए।

विज्ञापन
Bihar: Rs 2 lakh looted from CSP centre in Muzaffarpur, female employee threatened with weapon
घटना सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र अंतर्गत दुखन सरैया में सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक सीएसपी केंद्र को निशाना बनाते हुए दो लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधी पाना देवी मार्केट स्थित सीएसपी केंद्र में घुसे और महिला कर्मी को हथियार के बल पर धमकाकर रकम लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पाकर पारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिनमें तीनों अपराधी कैद हुए हैं।

विज्ञापन

सीएसपी केंद्र के संचालक अरविंद कुमार ने बताया कि घटना के समय वह सरैया शाखा गए हुए थे। केंद्र पर महिला कर्मी संजना देवी ड्यूटी पर थीं। उसी दौरान तीनों अपराधी पहुंचे और हथियार दिखाकर कैश काउंटर में रखे लगभग दो लाख रुपये लूट लिए। महिला कर्मी ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों ने उसे धमकाकर चुप करा दिया और रकम लेकर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पूर्णिया में जनसुराज को बड़ा झटका, राजीव राय बबली बसपा में हुए शामिल; सदस्यता लेने के बाद बदले सुर

इस घटना को लेकर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि लूट की इस घटना को बाइक सवार तीन बदमाशों ने अंजाम दिया है। पुलिस टीम जांच में जुटी है। सरैया एसडीपीओ स्वयं मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed