फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Road Accident young man went distribute his wedding invitation card in Vaishali died road accident

Bihar Road Accident: अपनी शादी का निमंत्रण पत्र बांटने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत, हाइवा ने मारी टक्कर

Thu, 21 Nov 2024 03:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 21 Nov 2024 03:35 PM IST
सार

बिहार के वैशाली में अपनी शादी का निमंत्रण पत्र बांटने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बेलसर मुख्य मार्ग पर हाइवा से युवक की टक्कर हो गई थी।

विज्ञापन
Bihar Road Accident young man went distribute his wedding invitation card in Vaishali died road accident
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में घोरावल थाना क्षेत्र के बेलसर मुख्य मार्ग पर हाइवा की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि युवक अपनी शादी का कार्ड बांटने के लिए घर से अपने भाई के साथ निकाला था। जो मौसी के घर से कार्ड देकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान हाइवा वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई तो दूसरे युवक को इलाज के लिए हाजीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मृतक एवं जख्मी की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी नंदू राय के पुत्र के रूप में किया गया है। सोनु कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, राजेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि सोनू कुमार की शादी 25 नवंबर को होनी थी, जिसको लेकर भाई के साथ कार्ड बांटने के लिए निकला था। इसी दौरान गोरौल थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव के निकट ये दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
विज्ञापन


घटना कि सूचना मिलते ही मौके पर गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी कर यातायात को पूरी तरह से बाधित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर गोरौल थाना अध्यक्ष रोशन कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया गया है कि सोनू कुमार का विवाह इसी महीने की 25 तारीख को मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के गौंशी गांव में होने वाली थी। इसको लेकर घर में तैयारी भी चल रही थी। वहीं, सड़क हादसे में मौत के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed