Bihar: 'नीतीश कुमार ही बनेंगे मुख्यमंत्री', सांसद राजीव प्रताप रूडी बोले; तेजस्वी और राहुल गांधी पर कसा तंज
Bihar: सांसद रूडी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार अब टेक-ऑफ प्वॉइंट पर है और यहां हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा है कि आने वाले दिनों में भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे। वे शनिवार को वैशाली स्थित जिला अतिथि गृह पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ किया कि एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही हैं और आगे भी रहेंगे। रूडी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार अब टेक-ऑफ प्वॉइंट पर है और यहां हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
लालू परिवार पर निशाना
प्रशांत किशोर के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि लालू यादव के शासनकाल में पलायन की स्थिति बहुत खराब थी। करीब 15 वर्षों में चार करोड़ लोग बिहार छोड़कर बाहर चले गए थे। उन्होंने कहा कि उस समय हालात इतने खराब थे कि हर चीज में स्टेबलाइजर की जरूरत होती थी, लेकिन अब बिजली, सड़क और शिक्षा जैसी सुविधाओं में स्थिरता आई है।
पढ़ें: बाढ़ पीड़ितों के खाते में नहीं पहुंची राहत राशि, अंचल कार्यालय पर ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा
तेजस्वी और राहुल गांधी पर टिप्पणी
रूडी ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की यात्राओं को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दोनों नेता यात्रा कर रहे हैं, लेकिन इससे कोई बड़ा लाभ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें वाकई चिंता है तो वे 60 लाख मतदाताओं के नाम कटने की बजाय उन्हें फिर से मतदाता सूची में जुड़वाने की कोशिश करें।