फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Police: Woman SHO caught red handed taking bribe in Samastipur, driver also arrested; Vigilance

Bihar Police: घूस लेते रंगेहाथ पकड़ाई महिला थानेदार, ड्राइवर भी गिरफ्तार; झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी थी

Sat, 19 Jul 2025 05:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 19 Jul 2025 05:12 PM IST
सार

बिहार पुलिस की एक सब इंस्पेक्टर भ्रष्टाचार करते हुए पकड़ी गई। विजिलेंस की टीम ने जब महिला थानेदार और उसके ड्राइवर को रंगेहाथ घूस लेते हुए पकड़ा तो लोग दंग रह गए। आइए जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar Police: Woman SHO caught red handed taking bribe in Samastipur, driver also arrested; Vigilance
आरोपी थानाध्यक्ष को विजिलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार पुलिस की सब इंस्पेक्टर पर विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना से समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना पहुंची विजिलेंस की टीम ने बीस हजार रुपये घूस लेते हुए महिला थाना प्रभारी पुतुल कुमारी और उनके ड्राइवर राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस के डीएसपी ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना गांव के निवासी राजीव रंजन ने पटना विजिलेंस कार्यालय में महिला थाना प्रभारी पुतुल कुमारी के खिलाफ घूस मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का सत्यापन करने पर मामला सत्य पाया गया। विजिलेंस की टीम ने शनिवार दोपहर घूस देने के दौरान महिला थाना प्रभारी पुतुल कुमारी और उनके ड्राइवर राहुल कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


बलात्कार का मामला दर्ज करने की धमकी
मामले में पीड़ित राजीव रंजन ने बताया कि उनकी मां पूजा देवी छतौना पंचायत वार्ड 10 की वार्ड सदस्य हैं। उनके पड़ोसी की एक महिला ने महिला थाने में उनके खिलाफ एक लिखित आवेदन दिया था। महिला थाना प्रभारी ने राजीव को बुलाकर धमकी दी कि उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया जाएगा और मामले को सुलझाने के लिए 40 हजार रुपये की मांग की गई। बातचीत के बाद यह रकम बीस हजार रुपयेपर तय हुई। राजीव रंजन ने इस मामले की शिकायत विजिलेंस पटना को कर दी थी।
विज्ञापन

चंदन मिश्रा मर्डर केस में पांच पुलिसकर्मी निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना ले गई विजिलेंस की टीम

इसके बाद विजिलेंस की टीम थाना पहुंची और पूरा जाल बिछाया। जैसे ही राजीव ने बीस हजार रुपये की घूस की रकम के तौर पर दिया, वैसे ही पटना विजिलेंस की टीम ने महिला थाना प्रभारी पुतुल कुमारी और उनके ड्राइवर राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद विजिलेंस की टीम उन्हें अपने साथ पटना लेकर रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed