फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Police: reel of women constables on song Piya Mora Jaahu Jan Kalkatiya goes viral in Muzaffarpur

Bihar Police: अब 'पिया मोरा जाहू जन कलकतिया' गाने पर महिला सिपाहियों की रील वायरल, सिटी एसपी का जांच का आदेश

Sat, 19 Oct 2024 05:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 19 Oct 2024 05:10 PM IST
सार

Bihar Police Viral Reel: सिटी एसपी विक्रम सिहाग ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जाएगी और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वर्दी में सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सिपाहियों को अनुशासन और मर्यादा का पालन करना होगा।

विज्ञापन
Bihar Police: reel of women constables on song Piya Mora Jaahu Jan Kalkatiya goes viral in Muzaffarpur
वायरल रील के स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में दो महिला सिपाहियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें वे भोजपुरी गाने पर रील बनाते हुए नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो को लेकर सिटी एसपी विक्रम सिहाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

 
क्या है वायरल रील में
वायरल हो रही इस वीडियो में एक महिला सिपाही वर्दी में नजर आ रही है, जबकि दूसरी महिला फॉर्मल कपड़ों में है। दोनों सिपाही मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना और विश्वविद्यालय थाने में तैनात हैं। रील में दोनों भोजपुरी में बात करते हुए 'पिया मोरा जाहू जन कलकतिया' गाने पर एक-दूसरे को ताली देते हुए हंसती दिख रही हैं।
विज्ञापन



 
वर्दी में गरिमा का उल्लंघन
इस मामले पर सिटी एसपी विक्रम सिहाग ने कहा कि पुलिस की वर्दी की एक गरिमा होती है, जिसका पालन करना अनिवार्य है। दोनों महिला सिपाहियों ने इस गरिमा का उल्लंघन किया है। सिटी एसपी ने टाउन डीएसपी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और इस तरह के किसी भी वीडियो बनाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पहले भी बना चुकी हैं रील्स
जानकारी के अनुसार, यह पहला मामला नहीं है। दोनों महिला सिपाही पहले भी सोशल मीडिया पर कई रील्स पोस्ट कर चुकी हैं। दोनों पहले काजी मोहम्मदपुर थाना में एक साथ पोस्टेड थीं और थाना परिसर के आवास में रहती थीं।
 
सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय
इस वायरल वीडियो ने पुलिस विभाग के अनुशासन और सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। अधिकारियों का मानना है कि वर्दी में इस तरह के वीडियो पुलिस की छवि को धूमिल कर सकते हैं। इससे जनता में गलत संदेश जाता है।

 


अधिकारियों की सख्ती
सिटी एसपी विक्रम सिहाग ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जाएगी और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वर्दी में सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सिपाहियों को अनुशासन और मर्यादा का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed