{"_id":"681a116cf8b9b930e80d1b8b","slug":"bihar-police-raid-weapons-from-nagaland-found-in-muzaffarpur-mayor-preeti-kumari-husband-deva-gupta-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police Raid: मेयर के घर मिला नागालैंड का हथियार, रात भर चली रेड में पुलिस ने कोना-कोना छान मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police Raid: मेयर के घर मिला नागालैंड का हथियार, रात भर चली रेड में पुलिस ने कोना-कोना छान मारा
Tue, 06 May 2025 07:11 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 06 May 2025 07:11 PM IST
सार
Weapons From Nagaland Found in Police Raid: भूमाफियाओं के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई में मेयर प्रीति कुमारी और उनके पति समेत 19 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने 13 जगहों पर रेड कर हथियार और दस्तावेज बरामद किए।
विज्ञापन
मेयर पति देवा गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी पुलिस ने संगठित अपराध पर ठोस कदम उठाते हुए मोतिहारी के मेयर पति देवा गुप्ता और उसके करीबियों के 13 ठिकानों पर छापेमारी किया है। दरअसल, संगठित अपराध रंगदारी और भूमाफिया के विरुद्ध एसपी स्वर्ण प्रभात के एक्सन के बाद भूमाफियाओं में हड़कंप मचा है। मेयर प्रीति कुमारी के पति देवा गुप्ता के करीबी चूमन पटेल के घर रेड के दौरान पुलिस ने नागालैंड का हथियार बरामद किया है। वहीं, देवा गुप्ता के मौसा के घर से कई दास्तवेज बरामद हुआ है।
विज्ञापन
एसपी शिवम धाकड़ ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मोतिहारी में भूमाफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। उसमें मेयर और मेयर पति के साथ-साथ 19 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। वहीं, कार्रवाई के दौरान देवा गुप्ता के गरीबी सुमन पटेल के घर से नागालैंड के अवैध हथियार और काफी मात्रा में कारतूस भी बरामद हुआ है। अवैध रूप से रखे गए हथियार दूसरे के नाम पर हैं। साथ ही पुलिस पूरे मामले की तस्दीक में जुट गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, जानें कब कैसे और कहां हुआ हादसा
विज्ञापन
मुफस्सिल, गोविंदगंज, छतौनी और चिरैया थाना इलाके में पूरी टीम रात भर रेट करती रही। वहीं, कई अहम कागजात भी पुलिस को बरामद हुए हैं, जिसमें वित्तीय लेनदेन के जुड़े मामले हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच करने के बाद ही और कुछ स्थिति स्पष्ट कर पाएगी। बता दें कि इस मामले में मोतिहारी के धीरज जायसवाल के आवेदन पर मोतिहारी के टाऊन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें मेयर पति देवा गुप्ता, जनसुराज नेता नीरज सिंह, राहुल मुखिया, बिजनेसमैन कृष्णा प्रसाद के साथ-साथ 15 अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें: "गड़बड़ करने वालों को मिलेगी सजा, बिहार में बीमारी को महामारी नहीं बनने देंगे", बोले विजय सिन्हा
इधर, मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने पूरे मामले के उद्भेदन के लिए एक एसआईटी टीम का गठन किया था। इसमें जिले के कई एसडीपीओ, कई सर्किल इंस्पेक्टर और कई थाना के थानेदार को शामिल किया गया है।