फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   "Those who create trouble will be punished, we will not let this disease become an epidemic in Bihar", said Vi

Bihar News: "गड़बड़ करने वालों को मिलेगी सजा, बिहार में बीमारी को महामारी नहीं बनने देंगे", बोले विजय सिन्हा

Tue, 06 May 2025 06:03 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 06 May 2025 06:03 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में बीस सूत्री बैठक के लिए राज्य सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से जन संवाद किया और करीब एक घंटे तक लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए।
 

विज्ञापन
"Those who create trouble will be punished, we will not let this disease become an epidemic in Bihar", said Vi
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में बीस सूत्री बैठक के लिए राज्य सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से जन संवाद किया और करीब एक घंटे तक लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो जन संवाद गांवों और प्रखंडों में भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आम लोगों की समस्याओं को लेकर बहुत गंभीर है। सभी की बातें सुनी जा रही हैं और उनका समाधान भी किया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला कार्यक्रम समिति की बैठक में सभी सदस्यों के साथ बातचीत हुई है। मुख्यमंत्री की सभी विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए महिला संवाद और डॉ. भीमराव अंबेडकर से जुड़ी योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई है और बताया गया है कि ये योजनाएं कैसे लागू की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'तेजी से हो रहा समाधान, सर्वे का काम जारी'

बिहार में भूमि विवादों को लेकर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हमारे राज्य में जमीन की उपयोगिता बहुत ज्यादा है, इसलिए यहां विवाद भी अधिक होते हैं। उन्होंने बताया कि पहले जमीन का पूरा और सही सर्वे नहीं हुआ था, जिसकी वजह से आज आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: BPSC TRE-3 के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, सीएम आवास का कर रहे थे घेराव

अब बिहार सरकार इस समस्या के समाधान के लिए लगातार काम कर रही है। जमीन का नया सर्वे तेजी से कराया जा रहा है ताकि शांति के साथ, बिना किसी पारिवारिक झगड़े के विवादों को हल किया जा सके। सरकार इस दिशा में लगातार प्रगति कर रही है।

'गलती करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा'

डिप्टी सीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार एक बीमारी है और सरकार इसे महामारी नहीं बनने देगी। उन्होंने बताया कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और निगरानी की टीमों के जरिए लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है। सैकड़ों भ्रष्ट और गड़बड़ी करने वाले लोगों पर अब तक सख्त कार्रवाई हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि सभी विभागों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पारदर्शिता के साथ काम करें। सरकार सुशासन और विकास के संकल्प के साथ सभी के लिए काम कर रही है।

'विरोधी की तरह हम दिखावा नहीं नहीं करते हैं'

विपक्ष पर हमला करते हुए डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जो लोग बरसात में पानी में भीगकर ढोल बजाकर काम करते थे और जनता से सवाल करते थे, वही लोग अब नेता बन गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता के लिए काम करने वाली है, न कि नौटंकी करने वाली।


यह भी पढ़ें:  खरगे का दावा- PM मोदी को आतंकी हमले की खुफिया रिपोर्ट मिली थी, इसीलिए जम्मू-कश्मीर दौरा रद्द किया

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हमारी सरकार का जन संवाद कार्यक्रम खुला दरबार है, जहां मंत्री और अधिकारी शालीनता और अनुशासन के साथ आम लोगों की समस्याएं सुनते हैं। यह काम हम मीडिया के सामने लाइव आकर प्रचार के लिए नहीं करते। हम झूठी सहानुभूति लूटने के लिए भी ऐसा नहीं करते।

उन्होंने यह भी कहा कि हम खुले तौर पर जनता की समस्याएं सुनने वाले लोग हैं, न कि दिखावा करने वाले। हम अपने घर, क्षेत्र, और ऑफिस में भी यही काम करते हैं। इसलिए आप लोगों को कोई शक नहीं रखना चाहिए कि हम जनता की समस्याएं बंद कमरे में नहीं सुनते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed