फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Pensioners' problems will be resolved on spot through pension court, West Champaran News

Bihar News: पेंशन अदालत से मौके पर दूर होगी पेंशनधारियों की समस्या, पश्चिम चंपारण से इस पहल की शुरुआत

Fri, 23 Aug 2024 05:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 23 Aug 2024 05:26 PM IST
सार

West Champaran News: जिलाधिकारी दिनेश राय ने कहा कि यह अनोखा अवसर है जब ऑन स्पॉट पेंशन से जुड़ी सारी समस्याओं को सुना जाएगा और हल किया जाए। पेंशन अदालत का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया कि नौकरी से अवकाश प्राप्त कर्मियों की पेंशन से जुड़े लंबित मामलों की ऑन स्पॉट सुनवाई यहां होगी।

विज्ञापन
Bihar: Pensioners' problems will be resolved on spot through pension court, West Champaran News
पेंशन अदालत को संबोधित करते जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय तथा अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम चंपारण बेतिया में जिला समाहरणालय स्थित सभागार में महालेखाकार, उप महालेखाकार, सभी विभागों के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य अतिथियों के बीच दीया जलाकर जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने पेंशन अदालत की शुरुआत की। सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार के 28 जिलों में से पश्चिम चंपारण को इस अनूठे प्रयास के लिए चुना जाना गर्व का विषय है। इस अदालत से वैसे लोगों को सीधा-सीधा फायदा होगा, जिनकी किसी न किसी वजह से पेंशन रुकी हुई है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह अनोखा अवसर है जब ऑन स्पॉट पेंशन से जुड़ी सारी समस्याओं को सुना जाएगा और हल किया जाए। पेंशन अदालत का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए जिलाधिकारी ने सरल शब्दों में बताया कि नौकरी से अवकाश प्राप्त कर्मियों की पेंशन से जुड़े लंबित मामलों की ऑन स्पॉट सुनवाई यहां होगी।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि इस अदालत का जो भी फैसला होगा उसे अक्षरशः लागू किया जाएगा। डीएम दिनेश कुमार राय ने बड़ी बात यह बताई कि ऐसा नहीं है कि जो इस अदालत में नहीं आ पाएंगे, उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। इस अदालत के फैसले के आलोक में जो भी मामले लंबित हैं उनको भी हल किया जाएगा। ऐसे में जो नहीं भी आएंगे उन्हें भी इसका लाभ होगा। लोगों से मुखातिब जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद हैं। साथ ही सभी निकासी और व्यय पदाधिकारी भी मौजूद हैं। इसलिए समस्या के निराकरण में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
राज्य मुख्यालय से आए हुए महालेखाकार पुष्कर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि संबंधित विभागीय पदाधिकारी पेंशन से जुड़े मामलों की सही से स्क्रूटनी करके ही ऊपर भेंजे, जिससे कि वे खारिज न हों। उन्होंने यह भी बताया कि औसतन 5-10 प्रतिशत पेंशन के आवेदन किसी न किसी त्रुटि के कारण खारिज होते हैं। पेंशन से जुड़े मामलों में कई विभाग शामिल हैं जिनमें AG ऑफिस, ट्रेजरी और बैंक शामिल हैं। कहीं भी अगर कोई दिक्कत होती है तो मामला फंस जाता है। इस अदालत के माध्यम से पेंशन से जुड़े सारे मामलों के निवारण को गति प्रदान की जाएगी। इस अदालत का मुख्य लक्ष्य है कि पेंशनधारियों को त्रुटि रहित समय से पेंशन मिले।

 
इस पेंशन अदालत में कुल-88 मामले आए। AG के स्तर से कुल-50 मामलों का ऑनस्पॉट निष्पादन किया गया। साथ ही शेष मामलों का निष्पादन करने को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ऑनस्पॉट लंबित मामलों के निबटारे को देख पेंशनधारियों ने जिला प्रशासन को इस अनूठे प्रयास के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed