फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Young man died in road accident in Vaishali, accident happened while returning from sister's house

Bihar News: सड़क किनारे पेड़ से टकराई बाइक, पोखर में डूबने से युवक की मौत; बहन के घर से भोज खाकर लौट रहा था

Sun, 24 Nov 2024 05:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 24 Nov 2024 05:47 PM IST
सार

Vaishali News: पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवारवालों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि यह मौत सड़क दुर्घटना के कारण हुई है।

विज्ञापन
Bihar News: Young man died in road accident in Vaishali, accident happened while returning from sister's house
मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली के सहदेई थानाक्षेत्र के पोहीयार पोखर के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान तिसीऔता थानाक्षेत्र के महथी धर्मचंद गांव निवासी मिथुन पासवान (पुत्र राजेंद्र पासवान) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात मिथुन अपनी बहन के घर लोदीपुर हसनपुर, महनार थानाक्षेत्र से भोज खाकर लौट रहे थे। पोहीयार पोखर के पास उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर के कारण मिथुन पोखर के गहरे पानी में जा गिरे। रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने शव को पानी में तैरता हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन



 
घटना की सूचना पर सहदेई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवारवालों को सौंप दिया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पुष्टि की है कि यह मौत सड़क दुर्घटना के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर, मिथुन की मौत से उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मिथुन की बहन, जिनके घर वह भोज में शामिल होने गए थे, इस घटना के बाद से सदमे में हैं। यह दुर्घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे उचित लाइट और सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने से इस प्रकार की दुर्घटनाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed