फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Woman murdered and her body thrown from a bridge Muzaffarpur News

Bihar News : महिला की हत्या कर शव को पुल से फेंका,घटना से इलाके में फैली सनसनी; पुलिस पर भीड़ ने किया हमला

Wed, 20 Aug 2025 11:38 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Wed, 20 Aug 2025 11:38 AM IST
सार

Bihar Crime News : भीड़ ने उग्र रूप धारण करके पुलिस बल पर हमला कर दिया। दरअसल,  मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र में ग्राहुआ पुल के नीचे एक महिला का शव मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस भी भीड़ की चपेट में आ गई।

 

विज्ञापन
Bihar News Woman murdered and her body thrown from a bridge Muzaffarpur News
ग्राहुआ पुल के नीचे एक महिला का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र में तब बुधवार सनसनी फैल गई, जब ग्राहुआ पुल के नीचे एक महिला का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। शव देखने के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए सूचना के बाद मौके पर पहुंची हुई कुढ़नी थाना की डायल 112 की पुलिस को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा और लोगों ने गाड़ी पर हमला कर दिया। वारदात की सूचना पर पहुंचे एसडीएपी वेस्ट टू अनिमेष चंद्र पहुंचे। लेकिन तभी गुस्साई भीड़ ने पुलिस बल पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ

दअरसल, कुढ़नी थाना क्षेत्र इलाके में महिला का शव बरामद होने की जानकारी पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण की भीड़ उमड़ पड़ी। गला रेतकर हत्या की आशंका जताई जा रही। बताया जा रहा है महिला की हत्या कर अज्ञात बदमाशों ने उसे कही से लाकर पुल से नीचे फेंक दिया है। यह सनसनीखेज वारदात गरहुआ चौर स्थित पुल के नीचे से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है।अब तक कि शुरुआती जांच में महिला की गला रेतकर हत्या की गई और हत्या के बाद शव को पुल के नीचे फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे शव देख कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुढ़नी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। वहीं, मृतका महिला की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों से भी संपर्क कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Politics : 'एक दिन यह... सच्चाई सामने आएगी', राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त
इस बीच मृतका का शव मिलने के बाद घटनास्थल पर तनाव की स्थिति बन गई हुआ हुआ है, और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी को उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान में वाहन के शीशे टूट गए।अचानक हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गया है। वहीं, कुढ़नी थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस के द्वारा एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है और जांच किया जा रहा है। मामले में एसडीओपी वेस्ट टू अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया की एक महिला की डेड बॉडी खून से सनी हुई पुल के नीचे मिली है। हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। महिला की उम्र करीब 25 से 28 वर्ष के आस की है। शिनाख्त नहीं हो पाई है उसकी पहचान के लिए अलग अलग थाने में तस्वीर को सर्कुलेट कर पहचान करवाई जा रही है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाने की कवायद की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Bihar News: अब दिल के इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली और मुंबई, भागलपुर के इस अस्पताल में मिलेगी सुविधा





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed