फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Woman dies under suspicious circumstances family alleges murder police engaged in investigation

Bihar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 14 Nov 2024 05:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Nov 2024 05:11 PM IST
सार

बिहार के बेतिया में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, विवाहिता के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Bihar News Woman dies under suspicious circumstances family alleges murder police engaged in investigation
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना बगहा पुलिस जिले के बथुवरिया थाना क्षेत्र के बथुवरिया गांव का है। जहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं, विवाहिता के मायके वालों ने दहेज के लिए ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी है। मृतका के पिता चौतरवा थाना क्षेत्र के झारमहुई गांव निवासी गुडडू मियां ने अपनी बेटी के पति इसराइल मियां, सास-ससुर और अन्य ससुराल लोगों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। थाने में आवेदन देकर उन्होंने बताया कि जयबुन की शादी छह साल पहले इजराफिल मियां के बेटे इसराइल मियां से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग करते थे। जयबुन को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ती थी।
विज्ञापन


वहीं, दहेज न देने पर ससुराल वालों ने मेरी बेटी की हत्या कर दिया है। मेरी बेटी को दो छोटे बच्चे, जोया और जुनैद हैं। घटना के सूचना पर पहुंची बथुवरिया थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार, जयबुन के साथ दहेज को लेकर हमेशा मारपीट की जाती थी। इस संबंध में कई बार पंचायत भी की गई। मृतका के पिता ने अगस्त के महीने में महिला थाना में दहेज प्रताड़ना की केस भी दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाना में दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता करवाकर बॉन्ड बनवाया गया था। लेकिन यह समझौता भी जयबुन की जान नहीं बचा सका। जयबुन के पिता को सूचना मिली कि उनकी बेटी के घर पुलिस आई है। जब वह वहां पहुंचे तो जयबुन का शव बिस्तर पर पड़ा था। उसके गले पर नीले निशान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे थे। मृतका के पिता का कहना है कि जयबुन की हत्या में उसके पति और ससुराल वाले संलिप्त हैं।


इधर, बथुवरिया थानाध्यक्ष कामेश कुमार ने बताया कि पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed