फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Woman dies after being hit by train in Bettiah police investigating case

Bihar News: बेतिया में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Mon, 26 Aug 2024 03:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 26 Aug 2024 03:20 PM IST
सार

बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar News Woman dies after being hit by train in Bettiah police investigating case
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर वार्ड नंबर 11 की है। मृतका की पहचान सुदर्शन रावत की पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना अगल-बगल के गांवों मे आग की तरह फैल गई। घटना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। मृतका के पति सुदर्शन राउत ने बताया कि रविवार रात अनीता शौच के लिए घर के पीछे रेलवे लाइन की तरफ गई हुई थी। इस दौरान किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर उसे देख घटना की जानकारी दी। मेरी पत्नी की दिमागी संतुलन कुछ दिनों से ठीक नहीं थी।
विज्ञापन


इधर, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष डॉ. सपना रानी ने बताया कि मृतका के शव की पहचान कर ली गई है। पुलिस मामले में परिजनों के आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि अनीता के तीन छोटे-छोटे बेटे हैं। उसकी शादी 2007 में सुदर्शन के साथ हुई थी। हालांकि, 2012 में उसका गौना हुआ था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed