Bihar : पीके शर्त के साथ करेंगे लालू प्रसाद का समर्थन, सीएम के नीति आयोग की बैठक में नहीं जाने की भी बताई वजह
Bihar :जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर लालू प्रसाद उनकी बात को मान लें तो वह उनका पूरा समर्थन करेंगे। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के नीति आयोग की बैठक में नहीं जाने के कारणों पर भी जमकर बोला।
विस्तार
राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपने पुत्र तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर निकाल दिया है। इस खबर के बाहर आते ही बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है। वैशाली पहुंचे प्रशांत किशोर ने लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव दूसरे यादव को मुख्यमंत्री बनायें तो हम भी उनका समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव किसको परिवार से निकाल रहे हैं किसको परिवार में रख रहे हैं इससे बिहार को क्या लेना-देना है। प्रशांत किशोर ने कहा कि क्या लालू यादव ने ऐसा कहा है कि बिहार के कोई दूसरे यादव को नेता बना देंगे। लालू यादव सिर्फ चाहते हैं कि तेजस्वी यादव ही बिहार के मुखिया बनें। अगर राष्ट्रीय जनता दल लालू यादव अगर किसी दूसरे यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दें तो जन सुराज उनके समर्थन में खड़ा हो जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : राजधानी के पॉश एरिया में बीच सड़क पर होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग, ADG से हुई मुठभेड़
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी खूब बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए। इसकी वजह यह है कि नीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक रूप से ठीक नहीं हैं, इसलिए नीतीश कुमार को ढांक तोप कर सुरक्षा में रखा गया है। मुख्यमंत्री डर के मारे नीति आयोग के बैठक में शामिल नहीं हुए। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार अगर वहां जाते तो दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री से मुलाकात करना पड़ता और देश की मीडिया देखती कि उनका मानसिक हालत ठीक नहीं है।
बिहार में किसी को सिपाही बनना होता है तो उसको फिजिकल टेस्ट देना है। शिक्षक बनना है तो मेडिकल टेस्ट देना होता है, लेकिन बिहार के मुखिया को ना शारीरिक जांच है ना मानसिक जांच करना है। प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबंध में कहा कि उन्हें अपना नाम पता भी याद नहीं। वह कहीं स्टेज पर महिलाओं को पकड़ लेते हैं तो कभी राष्ट्रगान के समय ताली बजाने लगते हैं।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: "माई-बहन के साथ अत्याचार और दुराचार करने वाले ही ला रहे योजना", केंद्रीय मंत्री मांझी ने कही योजना