फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News vaishali crowd of devotees on new year 2026 in harihar nath temple of sonpur

Bihar : नए साल पर बाबा हरिहर नाथ मंदिर में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Thu, 01 Jan 2026 05:36 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 01 Jan 2026 05:36 PM IST
सार

Vaishali News : नववर्ष 2025 के अवसर पर वैशाली जिले के विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतारें लगी रहीं, मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल रहा।

विज्ञापन
Bihar News vaishali crowd of devotees on new year 2026 in harihar nath temple of sonpur
नया साल के मौके पर हरिहरनाथ के मंदिर में लोगों के भीड़

विस्तार

नववर्ष के अवसर पर वैशाली जिले के प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अंग्रेजी नववर्ष 2025 के पहले दिन गुरुवार को सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालु पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए पहुंचते रहे। मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन

वैशाली जिले के अन्य पिकनिक स्थलों की तुलना में बाबा हरिहरनाथ मंदिर में कहीं अधिक भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस मंदिर में एक ही शिला में हरि (भगवान विष्णु) और हर (भगवान शिव) का वास है, जिससे यहां पूजा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के चलते नए साल के दिन बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे।

विज्ञापन

श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह
मंदिर के मुख्य पुजारियों में से एक सुशील बाबा ने बताया कि यद्यपि हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है, लेकिन अंग्रेजी नववर्ष के अवसर पर भी श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है। नववर्ष होने के कारण आज श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में वैशाली, सारण, पटना सहित पूरे बिहार से श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।



ये भी पढ़ें- New Year 2026: नए साल की इस तारीख तक नितिन नवीन बैठेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर; जानिए पूरी तैयारी

पुलिस बल की तैनाती
हरिहरनाथ मंदिर के सचिव विजय कुमार ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर लाखों श्रद्धालु सुबह से ही जलाभिषेक कर चुके हैं और दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed