फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Vaishali Body of missing teenager recovered from Ganga river Hajipur news vaishali News

Bihar News: घर से निकला मासूम वापस नहीं लौटा, नदी में मिला आठ वर्षीय किशोर का शव; गांव में पसरा मातम

Tue, 06 Jan 2026 08:49 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 06 Jan 2026 08:49 AM IST
सार

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर सुखानंद गांव से लापता आठ वर्षीय किशोर का शव एक दिन बाद घर के पास स्थित नदी से बरामद किया गया। घटना से गांव में मातम पसरा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar News Vaishali Body of missing teenager recovered from Ganga river Hajipur news vaishali News
परिजन पोस्टमार्टम हाउस के बाहर

विस्तार

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पानापुर सुखानंद गांव से एक दिन पूर्व लापता किशोर का शव सोमवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित एक नदी से बरामद किया गया। नदी में किशोर का शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बिदुपुर थाना पुलिस को दी।

विज्ञापन

मृतक की पहचान पानापुर सुखानंद गांव निवासी चंद्रशेखर पासवान के आठ वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया और परिजन बदहवास हो गए।

विज्ञापन

मृतक के मामा अमीर पासवान ने बताया कि आर्यन रविवार शाम घर से बथान जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। रात अधिक हो जाने के कारण परिजन सोमवार सुबह दोबारा तलाश में निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Sushil Modi: लालू का किला ढाहने वाले सुशील मोदी की जयंती आज, जानिए बिहार भाजपा की पहचान रहे सुमो की कहानी

इसी दौरान कुछ ग्रामीणों की नजर घर से कुछ दूरी पर स्थित नदी किनारे पानी में तैरते आर्यन के शव पर पड़ी। इसकी सूचना तुरंत मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में नदी किनारे पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। शव बाहर आते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

फिलहाल मामले की जांच की जा रही 
परिजनों ने बताया कि आर्यन दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस संबंध में बिदुपुर थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि थाना क्षेत्र के पानापुर सुखानंद गांव के समीप स्थित नदी से एक किशोर का शव बरामद किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed