फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news vaishali blackout mock drill on may 14 for air attack prep vaishali News

Black Out Bihar : आज वैशाली में कब रहेगा ब्लैकआउट? हवाई हमले से बचाव के लिए आपको किस तरह करनी है तैयारी?

Thu, 14 May 2026 06:16 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 06:16 AM IST
सार

Vaishali News : बिहार के छह जिलों में 14 मई को ब्लैक आउट मॉक ड्रिल हो रहा है। वैशाली में आज शाम 7 बजे से 7:15 बजे तक 15 मिनट का ब्लैकआउट मॉकड्रिल होगा। यह अभ्यास हवाई हमले जैसी आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar news vaishali blackout mock drill on may 14 for air attack prep vaishali News
वैशाली जिला अधिकारी वर्षा सिंह

विस्तार

वैशाली जिले में नागरिक सुरक्षा निदेशालय, बिहार, पटना के निर्देशानुसार, आज गुरुवार की संध्या 07:00 बजे से 07:15 बजे तक हाजीपुर में हवाई हमले से बचाव हेतु 'ब्लैकआउट मॉकड्रिल' का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिले के निर्धारित क्षेत्रों में सभी प्रकार की लाइटें पूर्णतः बंद रहेंगी। यह जानकारी जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने दी।

विज्ञापन


वर्षा सिंह ने बताया कि मॉकड्रिल शुरू होने से पहले संध्या 06:58 बजे दो मिनट तक सायरन बजाया जाएगा। इसके बाद ठीक 07:00 बजे से 07:15 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट रहेगा। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि मॉकड्रिल के दौरान घरों, प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बिजली, जनरेटर, इन्वर्टर, मोबाइल फ्लैशलाइट, टॉर्च या किसी भी प्रकार के प्रकाश उपकरण का उपयोग न करें। सड़कों पर चलने वाले वाहनों को भी रोककर उनकी लाइटें बंद रखनी होंगी, जिसके लिए विशेष तैयारी की गई है।
विज्ञापन


महात्मा गांधी सेतु पर विशेष व्यवस्था

महात्मा गांधी सेतु पर विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि निर्धारित समय के दौरान सेतु पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों की तैनाती कर वाहनों को रुकवाएं और उनकी लाइटें बंद कराएं। साथ ही, कार्यपालक अभियंता (विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, हाजीपुर) को संध्या 06:58 से 07:15 बजे तक महात्मा गांधी सेतु एवं पटना जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रखने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्थानों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: युद्ध में सुरक्षा का पूर्वाभ्यास कैसे करते हैं? बिहार के छह जिलों में क्यों-कब-कैसे होगा ब्लैक आउट

घबराएं नहीं, यह सिर्फ पूर्वाभ्यास है: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि यह मॉकड्रिल नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की तैयारी से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अभ्यास है। उन्होंने नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने, निर्धारित समय पर लाइटें बंद रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक पूर्वाभ्यास कार्यक्रम है, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। जनसहयोग से ही इस अभ्यास को सफल बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed