{"_id":"695f58b82117cf06e605c37c","slug":"bihar-news-two-newborn-bodies-found-on-the-streets-of-hajipur-in-two-days-vaishali-news-hindi-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-3819111-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सड़क पर नवजात शिशु का शव मिला, इलाके में मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सड़क पर नवजात शिशु का शव मिला, इलाके में मची सनसनी
Thu, 08 Jan 2026 01:52 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:52 PM IST
सार
वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र पोखरा मोहल्ला में गुरुवार सुबह नवजात शिशु का शव सड़क पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों का आरोप है कि हाजीपुर के कुछ निजी नर्सिंग होम में अवैध तरीके से काम किया जा रहा है और इसमें स्वास्थ्य विभाग एवं अस्पताल प्रशासन की मिलीभगत हो सकती है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के पोखरा मोहल्ला में गुरुवार की सुबह नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखने के लिए राहगीर और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, पिछले दो दिनों में जिले में दो जगहों पर नवजात शिशु के शव मिलने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाजीपुर के कुछ निजी नर्सिंग होम में अवैध तरीके से कई काम किए जा रहे हैं और इसमें स्वास्थ्य विभाग एवं अस्पताल प्रशासन की मिलीभगत भी हो सकती है।
पोखरा मोहल्ला स्थित सड़क पर शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने नगर थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर थाने की पुलिस पोस्टमार्टम की कागजी कार्रवाई में जुटी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह जब घर से बाहर निकले तो सड़क पर नवजात का शव पड़ा मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि आसपास के नर्सिंग होम वालों ने यह शव सड़क पर फेंक दिया।
यह घटना इस क्षेत्र में बीते 6 जनवरी को हुई घटना से जुड़ी हुई लग रही है। उस दिन नगर थाना क्षेत्र के कोऑपरेटिव बैंक के पास सड़क पर कचरे के ढेर में एक नवजात का शव मिला था। सूचना पाकर राजगीर और स्थानीय दुकानदार मौके पर पहुंचे। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई है। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि प्रेम प्रसंग के चलते अविवाहित मां ने नवजात को जन्म देकर सड़क पर फेंक दिया। नवजात शिशु का शव देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं और समाज में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश फैल गया।