फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Truck crushed two bike riders in Muzaffarpur; One died and other in critical condition

Bihar News: मुजफ्फरपुर में ट्रक बाइक सवार दो लोगों को रौंदा; एक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर

Wed, 15 May 2024 05:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 15 May 2024 05:52 PM IST
सार

Muzaffarpur News: सदर थाना प्रभारी अश्मित कुमार ने बताया कि एक ट्रक की चपेट में बाइक सवार दो लोग आए हैं, जिनमें से एक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर रूप से जख्मी हालत में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Truck crushed two bike riders in Muzaffarpur; One died and other in critical condition
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप में जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के एनएच 28 मुजफ्फरपुर पटना मार्ग के रामदयालु नगर खबरा के पास की है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई में जुट गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, लोगों ने खदेड़कर ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र का है, जहां पर तेज रफ्तार एक हाइवा ने बाइक पर सवार दो लोगों की रौंद दिया, जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई और दूसरे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर दिया। लेकिन पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटवा दिया।
विज्ञापन

 

Bihar News: Truck crushed two bike riders in Muzaffarpur; One died and other in critical condition
स्थानीयल लोगों ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा - फोटो : अमर उजाला

पूरे मामले में सदर थाना प्रभारी अश्मित कुमार ने बताया कि एक ट्रक की चपेट में बाइक सवार दो लोग आए हैं, जिनमें से एक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर रूप से जख्मी हालत में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। ट्रक के चालक को हिरासत में लिया गया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। क्षतिग्रस्त बाइक के जरिए मृतक और घायल की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed