फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Teenager dies after being hit by a motorcycle, angry people block the road and set it on fire

Bihar News: मोटरसाइकिल की ठोकर से किशोर की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम और आगजनी

Tue, 23 Sep 2025 08:33 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 23 Sep 2025 08:33 AM IST
सार

Bihar News: पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Teenager dies after being hit by a motorcycle, angry people block the road and set it on fire
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के हाजीपुर–महनार मुख्य मार्ग स्थित मुरौवतपुर में सोमवार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की ठोकर से एक 8 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद नईम के पुत्र मोहम्मद जीसान के रूप में हुई है।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशोर सड़क पार कर रहा था तभी लहरिया कट अंदाज में आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल किशोर को पहले महनार अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे हाजीपुर सदर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया। लेकिन पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता फल विक्रेता हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग गुस्से में सड़क पर उतर आए। उन्होंने हाजीपुर–महनार मुख्य मार्ग को जाम कर आगजनी की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  पर्व-त्योहार को लेकर रेल पुलिस की विशेष तैयारी, 25 चेक पोस्ट पर कड़ी नजर; नेपाल बॉर्डर पर भी सतर्क

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार की पहचान आदित्य झा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वह तेज रफ्तार में लापरवाही से बाइक चला रहा था, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed