फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: STF raided the Bank of Maharashtra robbery case in Samastipur

Bihar News: एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, समस्तीपुर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती मामले में दो दुकानदार हिरासत में

Fri, 12 Sep 2025 08:36 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 12 Sep 2025 08:36 AM IST
सार

यह कार्रवाई मई माह में समस्तीपुर जिले के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुए साढ़े चार करोड़ के सोना और नकदी लूटकांड से जुड़ी बताई जा रही है। इससे पहले इसी कांड में एक सोना दुकानदार के पुत्र बिट्टू कुमार और अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन
Bihar News: STF raided the Bank of Maharashtra robbery case in Samastipur
बिदुपुर थाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिला के बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मायाराम हाट के निकट दो आभूषण दुकान में छापेमारी कर दो आभूषण दुकानदार को हिरासत में लिया है। एसटीएफ की टीम ने सोना दुकान से लूट के सोना और कीमती सामान बरामद किया है। एसटीएफ की टीम ने मायाराम हाट स्थित न्यू सौरव ज्वेलर्स के दुकानदार सौरभकुमार को उठाया है। दुकान से सोना और कीमती सामान बरामद किया।

विज्ञापन


वहीं, 100 मीटर की दूरी पर स्थित कृष्णदेव ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार दो दुकानों पर एसटीएफ की टीम ने छापेमारी किया। इस दौरान कृष्णदेव ज्वेलर्स के मालिक देवेंद्र शाह को उठाया। दोनों को उठा कर एसटीएफ की टीम वहां से निकल गई। हालांकि इस संबंध में एसटीएफ की टीम ने कुछ बताने से मना कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि अभी कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'बिहार में विकास की लहर दिखाई दे रही, विपक्ष पूरी तरह फेल'; पटना में बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बीते मई महीने में समस्तीपुर जिले के काशीपुर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र से करीब साढ़े चार करोड़ के सोना और 15 लाख रुपये नकद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट लिया था। सोना और रुपये लूट के मामले में पूर्व में बिदुपुर थाना क्षेत्र के एक सोना दुकानदार के पुत्र बिट्टू कुमार की गिरफ्तारी हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति के निकट एक मैरिज हॉल से गिरफ्तार कर ले गई थी। एसटीएफ की टीम ने बिट्टू की मैरिज हॉल में बहन की शादी के दौरान उसे गिरफ्तार किया था। लूट कांड मामले में बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खिलवत गांव के कर्मवीर और मथुरा गोपालपुर के राबीस हिस्ट्री सीटर बदमाश की गिरफ्तारी और 500 ग्राम सोना लूट कांड का बिट्टू के घर से मिला था। इस संबंध में पुलिस कुछ भी बताने से बच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed