फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Sri Lankan youth marries a girl from Muzaffarpur Bihar News in Hindi

Bihar: श्रीलंकाई दूल्हा और मुजफ्फरपुर की दुल्हन, कोलंबो में शुरू हुई प्रेम कहानी; हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

Sat, 19 Apr 2025 11:07 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 19 Apr 2025 11:07 AM IST
सार

Bihar: कोविड के दौरान किसलय जब भारत में रुचिका के संपर्क में आए तो उनके चाचा देवांशु किशोर ने ‘हनुमान’ की भूमिका निभाई और इस रिश्ते को पारिवारिक मंजूरी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। शादी समारोह में उनकी भूमिका को सभी ने सराहा।

विज्ञापन
Bihar News: Sri Lankan youth marries a girl from Muzaffarpur Bihar News in Hindi
दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अनोखी शादी चर्चा का केंद्र बन गई, जहां श्रीलंका से आए विदेशी दूल्हे ने भारतीय दुल्हन संग सात फेरे लिए। इस बहुचर्चित शादी ने न सिर्फ दो दिलों को मिलाया, बल्कि दो देशों की संस्कृतियों को भी करीब ला दिया।
विज्ञापन


श्रीलंका के किसलय एकनायके और मुजफ्फरपुर की रुचिका किशोर की प्रेम कहानी कोलंबो यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान शुरू हुई थी। कोविड-19 के मुश्किल दौर में दोनों की दोस्ती और भी गहरी हो गई और उन्होंने साथ जीने-मरने का संकल्प ले लिया। अब दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह कर अपने रिश्ते को वैवाहिक बंधन में बदल लिया।
विज्ञापन


शादी समारोह मुजफ्फरपुर के बेला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में धूमधाम से संपन्न हुआ। विदेशी बारातियों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। शादी में मिथिला की समृद्ध संस्कृति की झलक साफ दिखाई दी, जिसे देख श्रीलंकाई मेहमान भी अभिभूत हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय संस्कृति से प्रभावित हुए श्रीलंकाई बाराती
किसलय के पिता अरुण एकनायके ने कहा कि भारत की संस्कृति को आज बेहद करीब से देखा और समझा। यह देश सचमुच अद्भुत है। यहां का आतिथ्य और सम्मान हमारे लिए अविस्मरणीय है। ऐसा लग रहा है जैसे हम श्रीलंका में नहीं बल्कि अपने ही घर में हैं। दूल्हा बने किसलय ने भी अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि भारत आकर शादी करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यहां के रीति-रिवाज और प्रेम ने हमें ऊर्जा से भर दिया है। कोविड के समय हम करीब आए थे और तभी तय कर लिया था कि हम जीवनभर साथ रहेंगे।


पढ़ें: बिहार में दामाद ने अपनी ही सास को गोली मरवाई, गंभीर हालत में महिला का इलाज जारी

दो परिवार नहीं, दो देश हुए एक
दुल्हन रुचिका किशोर ने बताया कि दोनों की मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई थी और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। उन्होंने कहा, "हमारी शादी केवल दो लोगों का मिलन नहीं है, बल्कि दो संस्कृतियों और दो देशों का भी संगम है। हमें गर्व है कि हमने अपनी परंपरा के अनुसार विवाह किया और अपने परिवारों का आशीर्वाद पाया। रुचिका के चाचा देवांशु किशोर ने कहा, "हम मिथिला के लोग हैं और हमारी संस्कृति हजारों साल पुरानी है। भारत और लंका के संबंध रामायण काल से जुड़े हैं। आज इस शादी ने एक बार फिर इन ऐतिहासिक रिश्तों को जीवंत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed