फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news Preparation matric examination complete amidst tight security 70 thousand candidates in 83 centers

Bihar Matric Exam: मुजफ्फरपुर में मैट्रिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 83 केंद्र पर 70 हजार स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम

Sat, 15 Feb 2025 06:37 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 15 Feb 2025 06:37 PM IST
सार

Matric Exam: मैट्रिक परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। 83 केंद्रों पर 70 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Bihar news Preparation matric examination complete amidst tight security 70 thousand candidates in 83 centers
मैट्रिक परीक्षा की तैयारी पूरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के 83 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। स्वच्छ शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा के आयोजन तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला दंडाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने शनिवार को एमआईटी कॉलेज के सभागार में बैठक कर निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


बता दें कि जिले के कुल 83 केंद्र पर 70 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे और जिले में इसको लेकर पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी केंद्राधीक्षक की तैनाती रहेगा।आपको बता दें कि प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9:30 बजे से तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2:00 बजे से होगी। इसके लिए परीक्षार्थी को परीक्षा के शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा के भवन में प्रवेश कर जाना अनिवार्य होगा। वहीं, देर से आने वाले परीक्षार्थी को शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


डीएम सुब्रत सेन ने कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में जूता-मोजा पहनकर आना सर्वथा वर्जित है अन्यथा उनके परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही मैट्रिक के परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय गेट पर सघन तलाशी ली जाएगी और फिर प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए केंद्र पर प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी को सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम सुब्रत सेन ने कहा है कि परीक्षा के केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यथा मोबाइल, ब्लूटूथ, पेजर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक वॉच स्मार्ट वॉच के साथ ही मैग्नेटिक वॉच, व्हाइटनर एवं इरेज़र आदि लाने तथा इसके इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। इसके लिए केंद्र में प्रवेश द्वार पर ही परीक्षार्थियों की पर्याप्त छानबीन कर ली जाएगी, ताकि वर्जित सामग्री परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में नहीं ले जा सकें।


इसके साथ-साथ परीक्षा के सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु समाहरणालय सभाकक्ष के ही ऊपरी तल में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में अवर निर्वाचन पदाधिकारी पश्चिमी तथा उनके सहयोग के लिए कई अन्य अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही दोनों एसडीएम अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed