फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Police recovered body of 25-year-old youth hanging from noose in Vaishali investigation underway

Bihar News: फंदे से लटके 25 साल के युवक का शव पुलिस ने किया बरामद, जांच में जुटी

Thu, 14 Nov 2024 12:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Nov 2024 12:43 PM IST
सार

बिहार के वैशाली जिले में पुलिस ने एक 25 साल के युवक का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया है। शव को बरामद कर पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar News Police recovered body of 25-year-old youth hanging from noose in Vaishali investigation underway
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर मुबारक पंचायत के वार्ड संख्या 1 चकदादन गांव के बगीचे में फंदे से एक युवक का शव लटका मिला है। वहीं, परिजनों में कोहराम मच गया। शव देखने ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष छोटेलाल पटवारी दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में जांच में जुट गए।

विज्ञापन


खबर के मुताबिक, चकदादन गांव के राजेश्वर भगत का 25 वर्षीय पुत्र विनय कुमार उर्फ भजन का शव अपने घर से 100 मीटर दूर आम के बगीचे में प्लास्टिक के फंदे से आम के पेड़ से लटकी हुई स्थानीय लोगों ने देखा। उसके बाद डायल 112 को लोगों ने सूचना दिया। डायल 112 मौके पर पहुंच स्थानीय थाना को भी सूचना दिया। घटना स्थल के आसपास पानी के बोतल और नमकीन और डिस्पोजल गिलास व सिगरेट की तिल्ली भी मिली है, जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह हत्या किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, मृतक के बड़े भाई विजयराय का कहना है कि मेरे भाई की हत्या की गई है। घटना स्थल पर प्रभारी थाना अध्यक्ष छोटेलाल पटवारी ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक की शादी दो साल पहले बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धबोली गांव में शिम्पी कुमारी के साथ हुई थी, जिससें एक छह महीने की दुधमुंही बच्ची अनन्या कुमारी है। मृतका की मां जानकी देवी पुत्र के शव के पास बेसुध हो बार-बार बेहोश हो रही है। पूरे परिजनों के रोने से पूरा इलाका गमगीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed