फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Police exposed motorcycle theft gang news in Hindi

Bihar News: मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, दो नाबालिग सहित चार चोर गिरफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 06:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 30 Jul 2025 06:25 PM IST
सार

Bihar: एसडीपीओ ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर वन सुबोध कुमार कर रहे थे।

विज्ञापन
Bihar News: Police exposed motorcycle theft gang news in Hindi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के नगर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो नाबालिग समेत चार चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें से एक बाइक नगर थाना क्षेत्र और तीन बिदुपुर थाना क्षेत्र से बरामद की गईं।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव निवासी राहुल कुमार और राजकुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी कर उन्हें मात्र 5 हजार रुपये में बेच देते थे।

विज्ञापन

इस संबंध में सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार राहुल कुमार का आपराधिक इतिहास है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। दोनों नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: खगड़िया के सबलपुर में अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़, 51 तरह की दवाएं जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

एसडीपीओ ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर वन सुबोध कुमार कर रहे थे। टीम में नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।

टीम ने मानवीय आसूचना, तकनीकी अनुसंधान और घटनास्थलों के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से चार सक्रिय चोरों को चोरी की चार मोटरसाइकिलों और मास्टर चाभी के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने नगर थाना क्षेत्र से लगभग 15 मोटरसाइकिल चोरी करने और उन्हें अन्य जगहों पर बेचने की बात स्वीकार की है। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की भी पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस मामले में हाजीपुर नगर थाना में कांड संख्या 934/25 दर्ज की गई है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed