{"_id":"66cca147b2c4a9e9d6021707","slug":"bihar-news-passenger-bus-hit-police-vehicle-on-patrol-in-bettiah-six-policemen-injured-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेतिया में गश्त पर निकली पुलिस की गाड़ी में यात्री बस ने मारी टक्कर, छह पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेतिया में गश्त पर निकली पुलिस की गाड़ी में यात्री बस ने मारी टक्कर, छह पुलिसकर्मी घायल
Mon, 26 Aug 2024 09:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 26 Aug 2024 09:07 PM IST
सार
बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के तहत आने वाले बेतिया में यात्री बस ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। इस दौरान छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पुलिस गश्त पर निकली थी।
विज्ञापन
बिहार पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बेतिया में गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी में यात्री बस ने ठोकर मार दी, जिसमें छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-727 के बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग के अमवामन के समीप की है। बताया जाता है कि पटना की तरफ से बेतिया आ रही ओम साईराम बस ने गश्ती में निकली पुलिस वाहन में टक्कर मारी है। सभी घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया। वहीं, थाने के बोलेरो का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, पटना की तरफ से ओम साईराम बस आ रही थी। तभी पुलिस वाहन के पिछले हिस्से में टक्कर हो गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। बस का चालक और खलासी स्थिति को देखते हुए भाग गए तथा बस पर सवार लोग किसी तरह अपने-अपने घर को गए। वहीं, मौके पर तैनात थाने के दरोगा बस को अभिरक्षा में लेकर घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
इधर, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरकांत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गश्ती के दौरान घटना घटी है। घायल होमगार्ड के जवान हैं, जो हल्के चोटिल हुए हैं। सभी ठीक-ठाक हैं, इसको लेकर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, सीएचसी में इलाज कर रहे चिकित्सक डॉक्टर सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना के एक अधिकारी द्वारा इलाज के 9:40 बजे रात्रि में लाया गया, जहां घायल छह पुलिसकर्मी का इलाज किया गया। घायलों मे योगेश्वर यादव 55 वर्षीय, अखिलेश प्रसाद 55 वर्षीय, सुमेश्वर साह 34 वर्षीय, राजेश महतो 33 वर्षीय तथा अली राउत 35 वर्षीय हैं। इन सभी घायलों का इलाज किया गया, जिसमें अखिलेश प्रसाद तथा अली राउत को बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया है।
विज्ञापन