फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News : Pashupati Kumar Paras want to division from Shahrabani to Delhi vaishali news election 2025

Bihar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भी कर दी है मांग, कहा- मैं भी चाहता हूं शहरबनी से दिल्ली तक हो बंटवारा

Fri, 04 Apr 2025 10:33 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 04 Apr 2025 10:33 PM IST
सार

Bihar : पहले पार्टी टूटी, फिर दिल और अब घर तोड़ने की तैयारी सुनियोजित तरीके से चल रही है।यह कहना है केंद्रीय मंत्री का। इतना ही नहीं अब उन्होंने   शहरबनी से लेकर दिल्ली तक बंटवारे की मांग कर दी है।

विज्ञापन
Bihar News : Pashupati Kumar Paras want to division from Shahrabani to Delhi vaishali news election 2025
पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस।

विस्तार

वैशाली। हाजीपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पहले पार्टी टूटी, दिल टूटा, अब घर तोड़ने की तैयारी सुनियोजित तरीके से चल रही है। वह भी शहरबनी से लेकर दिल्ली तक बंटवारे की मांग की है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : मुस्लिम नेताओं-कार्यकर्ताओं का जदयू छोड़ना जारी; कल दो के बाद अब कितने नाम जुड़ गए?
विज्ञापन


पशुपति कुमार पारस का यह बयान पारिवारिक पैतृक संपत्ति विवाद को लेकर कहा है। संपत्ति के बंटवारे को लेकर राजनीतिक उथल-पुथल मचा है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि 50 वर्ष से हमारी बड़ी भाभी वहीं रहती हैं, जिन्हें हम अपनी बड़ी मां मानते हैं। हमारा पैतृक संपत्ति है, जिसमें हम तीनों भाई रहते हैं। हमारा परिवार सहित तमाम लोगों का परिवार रहता है यह राजनीतिक मतभेद है आगामी विधानसभा चुनाव कि तैयारी है। हम इस पर विशेष बात नहीं करेंगे क्यों कि घर की बात है और हम घर में ही रखेंगे पासवान जी की पत्नी पढ़ी-लिखी नहीं है। थाने में जो FIR हुआ है उसमें हस्ताक्षर कराकर भेज दिया गया है। वह अंगूठा लगाती हैं, इसलिए यह पूरा मामला  जांच का विषय है। जांच होने पर सब कुछ पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपति कुमार पारस ने कहा कि बंटवारा होना चाहिए। हम इसके पक्ष में हैं। दिल्ली, पटना, खगड़िया, शहरबनी जहां पर भी है, हर जगह बंटवारा होना चाहिए। उनका जो हक बनता है उन्हें मिलना चाहिए। हम तीन भाई हैं और तीनों भाई को हिस्सा मिलना चाहिए। पासवान जी का जो हिस्सा है उसमें भाभी मां को भी मिलना चाहिए। पासवान जी के परिवार के लोग हैं। वह अपने हिस्सा में से उन लोगों को दे दे उनके पति नहीं है और 50 वर्ष से मेरा जॉइंट फैमिली है। पशुपति कुमार पारस ने कहा कि जब दल बंट गया तो दिल भी बंट गया। दल तो कभी भी जुड़ सकता है, लेकिन दिल कभी नहीं जुड़ सकता है। 10 से 15 दिन के अंदर सब बात सामने आ जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed