फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: One person drowned while bathing in canal, five people died due to drowning in last 10 days

Bihar News: बेतिया में नहर में नहाने के दौरान एक व्यक्ति डूबा, पिछले 10 दिनों में पांच लोगों की डूबने से मौत

Tue, 11 Jun 2024 03:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 11 Jun 2024 03:57 PM IST
सार

Bettiah News: बेतिया में गर्मी से बेचैन एक व्यक्ति नहर के पास पहुंचा और नहाने लगा, इसी दौरान वह डूब गया। 15 घंटे बीत जाने के बाद भी एसडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंची तो स्थानीय गोताखोरों को डूबे हुए व्यक्ति को खोजने के काम में लगाया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: One person drowned while bathing in canal, five people died due to drowning in last 10 days
डूबे हुए व्यक्ति की खोजबीन करते स्थानीय गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में नहर में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। यह घटना बगहा पुलिस जिले के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित दोन नहर के छगुंरही बंजरीया पुल के पास की है। मृतक की पहचान सोनखर गांव निवासी जगदीश राय (50) के रूप में की गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, रामनगर थाना क्षेत्र के दोन कैनाल नहर के छगुंरही बंजरीया पुल के पास गर्मी से बेचैन एक व्यक्ति सोमवार की देर रात में पहुंचा और नहर में नहाने लगा। इसी दौरान वह डूब गया। यह बात गांव में आग की तरह फैल गई। काफी खोजबीन करने के बाद डूबे हुए व्यक्ति का कोई पता नहीं चला। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इसके बाद लोगों ने तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित किया।
विज्ञापन

 

Bihar News: One person drowned while bathing in canal, five people died due to drowning in last 10 days
डूबे हुए व्यक्ति की खोजबीन करते स्थानीय गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि 15 घंटे बीत जाने के बाद भी राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस स्थिति में मंगलवार को स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने वाले स्थानीय लोगों में भी डर कायम है कि हम लोग भी कहीं गहरे पानी में न चले जाएं और जान को खतरा हो जाए। स्थानीय गोताखोरों ने भी एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पानी में डूबे व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं। समय से स्थानीय प्रशासन का सहयोग न मिलने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

गौरतलब है कि पिछले दस दिन के भीतर पांच लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई है। इनमें तीन जून को बगहा में नहाने के दौरान गोड़ियापट्टी निवासी दो चचेरे भाई-बहन निवासी सबरु चौधरी के बेटे सुनील कुमार (10) और विजय चौधरी की बेटी पायल कुमारी (12) की मौत डूबने के कारण हो गई।
 
वहीं, दीन नगर के पुअरहाउस के पास नदी में नहाने के दौरान पुअरहाउस निवासी राजेश गोंड की बेटी प्रतिमा कुमारी (10) और अवध बिहारी की बेटी तकली कुमारी (11) की डूबने से मौत हो गई। प्रशासन द्वारा सभी के शव को बरामद कर लिया गया। जबकि आठ जून को वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के कदमहिया कंपार्ट के पास दोन नहर में नहाने के दौरान भोला चौहान (12) की दोन नहर में डूबने से मौत हो गई। उसके शव को नौ जून को बरामद कर लिया गया। डूबने से हो रही मौत को बगहा में कहर माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed