फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News North Bihar Chamber of Commerce says nothing special in budget

Bihar News: नॉर्थ बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा- बजट में कुछ विशेष नहीं, कई रियायत की थी उम्मीद

Thu, 01 Feb 2024 07:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 01 Feb 2024 07:01 PM IST
सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा गुरुवार को पेश किए गए बजट को लेकर नॉर्थ बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि इस बार कुछ विशेष नहीं रहा। व्यवसायिक वर्ग को रियायत की उम्मीद थी, लेकिन वह इस बार के बजट में पूरा नहीं हो सका।

विज्ञापन
Bihar News North Bihar Chamber of Commerce says nothing special in budget
नॉर्थ बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में आम बजट 2024-25 को लेकर नॉर्थ बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा, इस बार के बजट में कुछ विशेष नहीं है। कई नई ट्रेनों के मिलने की उम्मीद थी। वहीं, टैक्स से लेकर अन्य कई मामले में रियायत नहीं दिखी। व्यवसायी वर्ग के लिए कुछ अलग नहीं किया गया है।

विज्ञापन


चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा, आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं है। इस बार के बजट में बस भाषण ही रहा, बाकी अन्य कुछ भी नहीं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के करीब एक घंटे के भाषण में कुछ भी खास नहीं कहा गया। चैंबर ऑफ कॉमर्स को रियायत की उम्मीद थी।
विज्ञापन




नॉर्थ बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्यामसुंदर भीमसेरिया ने बताया कि इस बार का बजट कुछ भी अच्छा नहीं है। टैक्स में कोई भी रियायत नहीं दी गई है। व्यवसायी वर्ग को कोई लाभ नहीं मिला, नई ट्रेनों को लेकर जो अपेक्षा थी, वो भी धरी की धरी रह गई। व्यापारियों को जो ट्रांसपोर्टेशन टैक्स में छूट की बात कही गई थी, वह भी नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉमर्स ने कहा ट्रेनों में भी पुराने कोच और सामान्य की जगह वंदे भारत ट्रेन की तर्ज पर नए कोच को लगाया जाने की घोषणा की गई है। इससे किराए में इजाफे की संभावना है। साथ ही टैक्स के स्लैब में और टैक्स दर में राहत नहीं मिली है, जिससे की व्यवसायिक वर्ग में भी नाराजगी है, जो उम्मीद की गई थी वह बिल्कुल पूरी नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed