फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Newly married woman's body found hanging from fan, murder or suicide? Police is investigating

Bihar News: नवविवाहिता का शव पंखे से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या? पुलिस कर रही जांच

Sun, 02 Mar 2025 10:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 02 Mar 2025 10:29 PM IST
सार

मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में नवविवाहिता सबूतरा खातून का शव पंखे से लटका मिला। मायकेवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए लटकाया गया। ससुरालवाले फरार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar News: Newly married woman's body found hanging from fan, murder or suicide? Police is investigating
नवविवाहित की मौत की जानकारी जुटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के नकरदेई गांव में एक नवविवाहिता का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब यह जांच हो रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान सबूतरा खातून (पत्नी: मोबस्सिर खान) के रूप में हुई है। मोबस्सिर करीब 20 दिन पहले सऊदी अरब चला गया था, घटना के समय घर में केवल सास-ससुर मौजूद थे। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर उसकी हत्या कर दी गई और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया गया।
विज्ञापन


परिवार का आरोप
मृतका के भाई रहमूल्लाह ने बताया कि उसकी बहन की शादी चार महीने पहले ही हुई थी और शादी के बाद से दहेज की मांग की जा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या के बाद शव को लटका दिया गया, लेकिन शव पूरी तरह फंदे से लटका नहीं था, बल्कि पैर पलंग से सटा हुआ था और सिर दुपट्टे से ढंका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन सास-ससुर को हिरासत में नहीं लिया। वहीं, घटना के समय मृतका के ससुरालवाले घर में ताला लगाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed