{"_id":"6811dae161146600970a7859","slug":"bihar-news-muzaffarpur-child-was-watching-maths-video-during-operation-theatre-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब का जज्बा: डॉक्टर थिएटर में ऑपरेशन कर रहे...और बच्चा मोबाइल में मैथ्स का वीडियो देख रहा था, मुरीद हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब का जज्बा: डॉक्टर थिएटर में ऑपरेशन कर रहे...और बच्चा मोबाइल में मैथ्स का वीडियो देख रहा था, मुरीद हुए लोग
Wed, 30 Apr 2025 01:40 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:40 PM IST
सार
Maths Video in Operation Theatre: बिहार के एक जिले से ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देख, सुन और पढ़कर आजकल के स्टूडेंट्स को सीख लेनी चाहिए। बच्चे के अंदर पढ़ाई का ऐसा जज्बा कि ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन के दौरान ही बच्चा मैथ्स का वीडियो देख रहा था। फिलहाल, पूरी बात जानने के लिए इस खबर को पढ़ना पड़ेगा।
विज्ञापन
ऑपरेशन के दौरान वीडियो देखता हुए बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जहां आजकल के बच्चे मोबाइल गेम में उलझे रहते हैं। वहीं, मुजफ्फरपुर जिले में तरियानी के अनमोल कुमार ने एक अनूठी मिसाल पेश की है। उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल एसकेएमसीएच के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में मंगलवार को जब उसका लेफ्ट इनगुइनल हर्निया का ऑपरेशन चल रहा था, तब वह पूरी तल्लीनता से एक मोबाइल पर गणित की पढ़ाई का वीडियो देख रहा था।
विज्ञापन
अनमोल कुमार तरियानी के प्रमोद कुमार के 10 वर्ष के पुत्र हैं और उनका हर्निया का ऑपरेशन हुआ है। ऑपरेशन के दौरान वह बिना किसी डर के आराम से गणित की पढ़ाई करते हुए वीडियो देख रहा था और इस दौरान डॉक्टर उसका ऑपरेशन कर रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सहोदर भाइयों के घर 10 लाख की चोरी, छत के सहारे घुसे चोर, सूचना के सात घंटे बाद पहुंची पुलिस
विज्ञापन
पीडियाट्रिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया, अनमोल कुमार को जब भर्ती कराया गया तभी से वह मोबाइल में पढ़ाई से जुड़ा कंटेंट देख रहा था। वहीं, मंगलवार को ऑपरेशन से पूर्व एनेस्थीसिया के विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कुमार ने जब अनमोल को लोकल एनेस्थीसिया दिया और उसे सर्जरी के लिए तैयार किया तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह ऑपरेशन के दौरान भी पढ़ाई करता रहेगा।
यह भी पढ़ें: आर्केस्ट्रा देखने गए युवक को तेजाब से नहलाया, हालत गंभीर; पिता बोले- किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी
ऑपरेशन शुरू हुआ और अनमोल ने मोबाइल स्क्रीन पर आंख गड़ाए रखा। तभी डॉक्टर ने हल्के अंदाज में पूछा बाबू बड़े होकर क्या बनना है, तुम्हे डॉक्टर इंजीनियर या अधिकारी। तब अनमोल कुमार का जवाब था, मैं इंजीनियर बनना चाहता हूं। उसका जवाब सुनकर पूरा ऑपरेशन थिएटर मुस्कुरा उठा। ऑपरेशन टीम में डॉ. आशुतोष कुमार के साथ में शिशु सर्जरी विभाग के डॉ. नरेंद्र कुमार के साथ अन्य डॉक्टर मौजूद रहे और सभी ने बच्चे के साहस की खूब प्रशंसा किया।